{"_id":"66355b43bb4a5c8c5404dbb4","slug":"villager-who-was-running-away-after-stealing-a-bike-fell-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102040-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक चोरी कर भाग रहा ग्रामीण गिरकर हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक चोरी कर भाग रहा ग्रामीण गिरकर हुआ घायल
विज्ञापन
घटना को लेकर दो थानों की पुलिस करती रही टाल-मटोल, हालत बिगड़ने पर कराया भर्ती
नवाबगंज। ससुराल आए युवक की बाइक चोरी कर ले जा रहा ग्रामीण गिरकर घायल हो गया। दो थाना क्षेत्र का मामला होने के चलते पहले दोनों थानों की पुलिस ने टरकाया फिर हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद आरोपी को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद जाविर शुक्रवार को अपने ससुराल गांव रिछोला किफयातुल्ला में आए थे। बाइक को घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनकी बाइक नहीं है। जब उन्होंने लोगो से पूछताछ की तो पता चला अभी एक युवक बाइक लेकर हाफिजगंज की ओर निकला है। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बाइकों से पीछा करने लगे। हाफिजगंज बाईपास पर अचानक आरोपी चलती बाइक से गिर पड़ा, जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस आनन-फानन में उसे थाने ले गई। जहां घटना क्षेत्र नवाबगंज का बताकर उसी थाना क्षेत्र में भेज दिया गया। इसके बाद नवाबगंज पुलिस ने भी मामले को हाफिजगंज का बताकर टरका दिया। इसी बीच आरोपी की हालत बिगड़ने लगी। पुलिस ने आनन फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रोग से पीड़ित है। उन्होंने उपचार के पर्चे भी दिखाए। बाद में पुलिस ने उपचार कराने के बाद आरोपी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद