फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   villager murdered with sharp weapon in Sirauli Bareilly

Bareilly News: सिर पर प्रहार कर किसान की हत्या, चारपाई पर मिला लहूलुहान शव; पत्नी पर साजिश का शक

Sun, 11 Jan 2026 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौली (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौली (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Jan 2026 05:12 PM IST
सार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या कर दी गई। किसी ने सोते समय वजनदार वस्तु से उसके सिर पर प्रहार किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की है। हालांकि वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई। उसी पर साजिश का शक है।   

विज्ञापन
villager murdered with sharp weapon in Sirauli Bareilly
सुरेश पाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी 50 वर्षीय सुरेश पाल सिंह की शनिवार रात घर में ही किसी वजनदार चीज से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। उनके भाई चंद्रपाल उनके घर गए तो सुरेश की पत्नी ममता शव के पास बैठी थी। चंद्रपाल ने ममता पर प्रेम संबंध में सुरेश की हत्या कराने का आरोप लगाया है। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में ममता को घर में ही नजरबंद किया गया।

विज्ञापन

 
चंद्रपाल ने सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार को बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे गांव के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि तुम्हारे भाई सुरेश पाल सिंह की हालत खराब है। वह भाई के घर गए तो देखा सुरेश का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा था। पास में बैठी उसकी पत्नी ममता रो रही थी। उन्होंने घटना के बारे में पूछा तो ममता ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सिरौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, सीओ मीरगंज ने भी मौका मुआयना किया। अधिकारियों ने परिवार के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शाम को पोस्टमाॅर्टम में पता लगा कि वजनदार चीज से सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवालों के जवाब नहीं दे सकी ममता
एसपी दक्षिणी व महिला पुलिसकर्मियों ने ममता से पूछताछ की, पर उसने किसी बात का सटीक जवाब नहीं दिया। उसने बताया कि पति की हत्या के बारे में उसे पता ही नहीं चला, जबकि वह कमरे में ही दूसरी चारपाई पर सो रही थी। पुलिस को हत्या में ममता का हाथ होने की आशंका है।

मायके से लौटी ममता तो हुआ था विवाद
एसपी दक्षिणी ने बताया कि सुरेश पाल की पत्नी ममता का मायका बिहार में है। चार दिन पहले ही ममता अपने मायके से लौटी है। परिजनों के मुताबिक, वह जितने दिन में लौटने की बात कहकर गई थी, उससे ज्यादा दिन में आई थी। इससे सुरेश पाल नाराज थे। इस बात पर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। सुरेश के बच्चों ने भी पुलिस को माता-पिता में झगड़े की यही बात बताई।

सुरेश और ममता की उम्र में था बड़ा अंतर
चंद्रपाल ने बताया कि वह लोग तीन भाई थे। सुरेश पाल यादव सबसे बड़े थे। उनकी शादी नहीं हो रही थी। वर्ष 2013 में वह बिहार गए और वहां गरीब परिवार की ममता से शादी करके उसे साथ ले आए। ममता से उनके तीन बच्चे हुए। इनमें दो बेटे व एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा 11 साल का है। चंद्रपाल के अनुसार, उनके भाई सुरेश पाल करीब 50 साल के थे तो भाभी ममता की उम्र करीब 32 साल है। भाभी ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं। इसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पत्नी को जरूर हत्यारों के बारे में जानकारी रही होगी, लेकिन अभी वह कुछ बोल नहीं रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed