{"_id":"5ff603c58ebc3e32921af232","slug":"videography-couple-falls-heavily-in-college-on-wedding-anniversary-bareilly-news-bly4327393149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की सालगिरह पर कॉलेज में वीडियोग्राफी दंपति को पड़ी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की सालगिरह पर कॉलेज में वीडियोग्राफी दंपति को पड़ी भारी
विज्ञापन
Bareilly college
अनुमति न होने के चलते मांगनी पड़ी माफी, 25वीं सालगिरह को बनाना चाहते थे यादगार
विज्ञापन
बरेली। शादी की 25वीं सालगिरह को यादगार बनाने के लिए शहर के एक दंपति बरेली कॉलेज में वीडियो शूट कराने पहुंच गए। मगर कॉलेज प्रशासन से अनुमति न लेने के चलते उन्हें चीफ प्रॉक्टर को लिखित माफीनामा देना पड़ा।
शहर के एक व्यापारी की कुछ दिन बाद शादी की 25वीं सालगिरह है। पति-पत्नी दोनों ही बरेली कॉलेज में पढ़ाई कर चुके हैं। इस वजह से सालगिरह को यादगार बनाने के लिए वे दोनों बरेली कॉलेज पहुंचे और बगैर अनुमति वीडियो शूट करने लगे। कुछ छात्रों ने इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा को दी तो वह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दंपति से कॉलेज में वीडियो शूट करने के लिए अनुमति दिखाने को कहा लेकिन वे कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर चीफ प्रॉक्टर ने दंपति को आगे से ऐसा न करने की हिदायत देते हुए माफीनामा लिखवा लिया। इसके बाद चीफ प्राक्टर ने उन्हें सालगिरह की बधाई देते हुए उनके सदैव स्वस्थ रहने और अच्छे भविष्य की कामना की। इसके बाद दंपति वहां से चले गए।