फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of Dhauratanda outpost in-charge taking bribe goes viral, suspended

Bareilly News: धौराटांडा चौकी प्रभारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबित

Mon, 22 Jul 2024 07:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Video of Dhauratanda outpost in-charge taking bribe goes viral, suspended
बरेली/भोजीपुरा। एक महीने पहले ली गई पांच हजार रुपये की रिश्वत धौराटांडा चौकी प्रभारी संजीव यादव के लिए गले की फांस बन गई। रुपये लेते उनका वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी ने इसकी जांच कराई। आरोप प्रमाणित होने पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का भी आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से धौराटांडा चौकी प्रभारी संजीव यादव व कुछ अन्य लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में संजीव यादव काले रंग की कार में ड्राइविंग सीट पर बैठे दिख रहे हैं। वहां दो लोग आते हैं। एक व्यक्ति अपने साथ वाले व्यक्ति को पांच-पांच सौ के नोट देता है। वह व्यक्ति कार में बैठे चौकी प्रभारी को ये रुपये दे देता है। वह दोनों व्यक्ति फिर उपनिरीक्षक से बातचीत करते हैं। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो को अब एक्स पर डालकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी होते ही एसएसपी अनुराग आर्य ने वीडियो की जांच सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी को दे दी। उनसे शाम तक रिपोर्ट मांगी। इस रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि जून में किसी ने अब्दुल खालिद नाम के व्यक्ति की फर्जी शिकायत कर दी थी। इस मामले में चौकी प्रभारी ने उसे हड़काया था। तब खालिद के दोस्त एक प्रधान ने दरोगा को पांच हजार रुपये देकर मामला निपटवा दिया था। तब शरारत में वीडियो बना लिया गया था जिसमें चौकी के एक सिपाही की भी भूमिका थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

घूसखोरी में रिपोर्ट भी कराएंगे
- पुलिस विभाग में अनुशासन और ईमानदारी से सेवा की शपथ ली जाती है। अगर कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी घूसखोरी जैसे आरोप में निरुद्ध होता है तो उसके खिलाफ निलंबन ही नहीं, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। चौकी प्रभारी धौराटांडा पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed