{"_id":"5f1316438ebc3e63e442f176","slug":"victim-from-chineese-manjha-bareilly-news-bly4131828152","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कर्मी की चायनीज मांझे से गर्दन कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कर्मी की चायनीज मांझे से गर्दन कटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दमकल टीम के साथ शहर के कुछ इलाकों में सैनिटाइज करने के बाद बाइक से घर जा रहे नगर निगम कर्मी की श्यामगंज ओवरब्रिज पर चीनी मांझे से गर्दन कट गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमकल के साथ नगर निगम में आउटसोर्सिंग कर्मचारी शहर के प्रमुख स्थानों को सैनिटाइज कर रहे हैं। शनिवार को काम निपटाने के बाद संजयनगर निवासी आशू यादव बाइक से घर जा रहे थे। श्यामगंज पुल पर पहुंचे तो उनकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। इससे गर्दन में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। ओवरब्रिज पर चीनी मांझे से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन न तो चीनी मांझे की बिक्री रोक पा रहा है और न ही पुल पर हादसे रोकने के उपाय कर पा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।