फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   victim filed complaint against Dr. Somesh Mehrotra of Deepmala Hospital in Bareilly

Bareilly News: दीपमाला अस्पताल के डॉक्टर सोमेश मेहरोत्रा की मुश्किलें बढ़ीं, मृतका के बेटे ने दी तहरीर

Sat, 23 Nov 2024 07:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 07:46 PM IST
सार

बरेली में तीमारदार से अभद्रता करने के आरोप में फंसे डॉक्टर सोमेश मेहरोत्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मृतका के बेटे ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
victim filed complaint against Dr. Somesh Mehrotra of Deepmala Hospital in Bareilly
डॉक्टर सोमेश मेहरोत्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के दीपमाला अस्पताल के डॉ. सोमेश मेहरोत्रा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मृतका के बेटे मोहन गोविंद ने स्वास्थ्य विभाग में बयान दर्ज कराने के बाद थाना कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ गलत दवा देकर मां को मारने और आयुष्मान कार्ड पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

विज्ञापन


मोहन गोविंद ने दी गई तहरीर में आरोप हैं कि दीपमाला अस्पताल में सात नवंबर को लकवाग्रसत मां विजयलक्ष्मी को इलाज के लिए भर्ती कराया। तत्काल आयुष्मान कार्ड से इलाज की मंजूरी लेकर सक्रिय कर दिया फिर भी करीब डेढ़ लाख रुपये कैश लेकर इलाज किया। जिसका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया। इस पर पूछताछ की तो डॉ. सोमेश ने अभद्रता की। इसका वीडियो बनाकर उसने वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP News: बरेली में आयुष्मान योजना को धोखा बता डॉक्टर ने महिला मरीज को अस्पताल से निकाला, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आक्रोशित डॉक्टर ने मां को कोई जहरीली दवा दे दी जिससे उनकी हालत बिगड़ी और मौत हुई। जो दस्तावेज मेरे पास थे, वे भी छीन लिए। साथ ही, स्टाफ से कहकर अस्पताल से जबरन निकलवा दिया। अस्पताल से कुछ ही दूर चले थे कि रास्ते में मां की मौत हो गई। उन्होंने थाना प्रभारी से प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग पहुंचकर लिखित बयान के तौर पर शपथ पत्र सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed