फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   patient died after doctor threw out her from the hospital by calling the Ayushman Yojana is fraud

UP News: बरेली में आयुष्मान योजना को धोखा बता डॉक्टर ने महिला मरीज को अस्पताल से निकाला, मौत

Sun, 17 Nov 2024 06:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 06:19 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के दीपमाला अस्पताल के डॉ. सोमेश मेहरोत्रा ने आयुष्मान योजना को धोखा बताया था। डॉक्टर ने आयुष्मान कार्डधारक मरीज का इलाज करने से इन्कार करते हुए उसे अस्पताल से निकाल दिया। दिल्ली ले जाते समय उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
patient died after doctor threw out her from the hospital by calling the Ayushman Yojana is fraud
डॉक्टर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में आयुष्मान योजना को धोखा बताकर जिस मरीज विजयलक्ष्मी (59) को दीपमाला अस्पताल के डॉ. सोमेश मेहरोत्रा ने बाहर निकाला था, उसकी मौत हो गई है। पैरालिसिस का अटैक पड़ने के बाद शाहजहांपुर के मिर्जापुर कलान की विजयलक्ष्मी को परिजन छह नवंबर की देर रात अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन


आरोप है कि आयुष्मान कार्ड से इलाज करने की बात कही तो डॉक्टर ने अभद्रता करते हुए अगले दिन मरीज को निकाल दिया। दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर आयुष्मान पैनल से अस्पताल की संबद्धता छीन ली गई। वहीं, शनिवार को जांच टीम ने आरोपी डॉ. सोमेश मेहरोत्रा के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


वायरल हुआ था वीडियो 
दरअसल, शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इस दीपमाला अस्पताल के डॉ. सोमेड मेहरोत्रा मरीज के परिजन आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की बात पर भड़क रहे थे। उन्होंने योजना को धोखा बताते हुए सरकारी इलाज के नाम पर चूरन-चटनी की गोली खिलाए जाने की बात कही। साथ ही, नेताओं, अफसरों और डॉक्टरों की मिलीभगत से बजट के बंदरबाट की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर से संबंधित वीडियो 


डीएम ने वीडियो का संज्ञान लेकर सीएमओ को जांच के निर्देश दिए। दो सदस्यीय टीम ने मरीज के परिजनों से फोन पर बात की तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। जांच अधिकारी एसीएमओ डॉ. राकेश के मुताबिक प्राथमिक जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। 

आरोप: आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी वसूले 1.40 लाख रुपये
विजयलक्ष्मी के बेटे गोविंद मोहन के मुताबिक छह नवंबर की रात करीब दो बजे मां को लेकर दीपमाला अस्पताल पहुंचे। आयुष्मान कार्ड लगाने के बाद भी रुपये वसूले गए। 24 घंटे बाद रुपये खत्म हुए तो कार्ड से इलाज के बारे में पूछा। इस पर डॉ. सोमेश भड़क गए और गालियां देते हुए निकाल दिया। तब तक वह 1.40 लाख का भुगतान कर चुके थे।

डिप्टी सीएम ने एक्स पर साझा की कार्रवाई
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया आयुष्मान योजना के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed