फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   victim family members stone pelting on accused house video goes viral

Bareilly News: जिस नाबालिग छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट, दूसरे पक्ष ने उसके घर पहले किया था पथराव

Tue, 10 Jan 2023 04:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 04:35 PM IST
सार

छेड़छाड़ को दुष्कर्म का मामला बताकर आरोपी पक्ष से रुपये वसूलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने से पहले उसके घर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया था। चार महीने पहले हुई इस घटना के वीडियो अब वायरल हुए हैं। वहीं पुलिस ने वसूली करने वाले दलाल को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
victim family members stone pelting on accused house video goes viral
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले को दुष्कर्म केस का बताकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के पीए के नाम से वसूली करने वाले दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शेरगढ़ पुलिस शीशगढ़ जाकर दलाल को उसके घर से उठा भी लाई। इस मामले में सीओ बहेड़ी ने एसओ शेरगढ़ की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि एक और बात भी संज्ञान में आई है। जिस छात्र को छेड़छाड़ के मामले में किशोर सदन भेजा गया है। उसका दूसरे पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। करीब चार महीने पुराने पथराव और मारपीट के वीडियो भी वायरल हो हुए। बताया गया है कि दूसरे पक्ष ने छात्र के घर पर पथराव किया था।

विज्ञापन

यह है मामला

शीशगढ़ निवासी रोहिताश ने बताया कि उनका फुफेरा भाई शेरगढ़ इलाके में रहता है। वह इंटर का छात्र है। पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष की लड़की ने भाई के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट शेरगढ़ थाने में करा दी। पुलिस उनके भाई को उठा ले गई थी। इसी दौरान जावेद नाम के व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर बताया कि आपके भाई पर दुष्कर्म की रिपोर्ट हुई है। उसने खुद को डिप्टी सीएम के पीए का करीबी बताकर धारा हटवाने का झांसा दिया। रोहिताश ने शेरगढ़ थाने के गेट पर जावेद को 40 हजार रुपये दे दिए। वह रकम लेकर थाने में चला गया। 

विज्ञापन

दो ऑडियो हुए थे वायरल 

दो दिन बीतने पर भी न भाई छूटा, न ही रुपये वापस मिले। उल्टा उसने 10 हजार रुपये और मांगे। इस बीच उसके छात्र को किशोर सदन भेज दिया गया। आरोप है जब रोहिताश ने रुपये वापस मांगे तो जावेद ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में दो ऑडियो भी वायरल हुए हैं। पहले ऑडियो में जावेद धारा 376 हटवाने के नाम पर रुपये लेने की बात स्वीकार रहा है। दूसरी रिकार्डिंग में रोहिताश एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी देता है तो जावेद उसका साथ देने का वादा करता है। कहता है कि शेरगढ़ एसओ के पास ही रुपये हैं, जांच होगी तो वह इस बारे में सबूत पेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed