{"_id":"66a83b40f785511255079f54","slug":"vhp-workers-took-out-kanwar-yatra-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101170-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विहिप के कार्यकर्ताओं ने निकाली कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विहिप के कार्यकर्ताओं ने निकाली कांवड़ यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ने संगठन की तरफ से कांवड़ यात्रा निकाली। इसमें संगठन के हजारों शिवभक्त शामिल हुए। वह पढ़ेरा गांव के समीप रामगंगा से जल भर कर लाए और पहलऊ नाथ मंदिर पर शिवजी का जलाभिषेक किया। शिव भक्तों का नगर में तमाम जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
सावन के दूसरे सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा ने संगठन की तरफ से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। शिवभक्तों पर जगह-जगह पुष्प बरसाए गए। इस मौके पर विहिप के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर समेत हजारों की संख्या में शिव भक्त रहे। कांवड़ यात्रा कस्बे में जैसे ही पहुंची, तभी एसडीएम फरीदपुर अजय कुमार उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कावड़ यात्रा को नगर के मोहल्ला मिर्धान से निकलवाया। संवाद