फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   VHP national president says we will soon send invitations of Mathura-Kashi Like Ram Mandir

विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले : राम मंदिर की तरह मथुरा-काशी का भी जल्द भेजेंगे निमंत्रण, रहें तैयार

Mon, 03 Jun 2024 07:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 07:29 PM IST
सार

विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने कहा कि 1991 में अयोध्या में राम मंदिर के लिए आंदोलन करना पड़ा था। लेकिन अब समय ऐसा नहीं है। भावनाएं हमारे अनुकूल हैं, आंदोलन नहीं करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
VHP national president says we will soon send invitations of Mathura-Kashi Like Ram Mandir
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार (बीच में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि लोग राम मंदिर की तरह काशी व मथुरा में भगवान के दर्शन करना चाहते हैं। सच हमारे साथ है, तथ्य हमारे साथ हैं। जल्द ही ऐसा समय आएगा जब राम मंदिर की तरह ही काशी और मथुरा आने के लिए निमंत्रण भेजेंगे। इसके लिए तैयार रहिए। राम मंदिर का सपना साकार हो चुका है। जनभावनाएं भी हमारे पक्ष हैं। अब हमारा उद्देश्य राममंदिर से रामराज्य की ओर जाना है।

विज्ञापन


विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार सोमवार को बरेली में परिषद के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि 1991 में अयोध्या में राम मंदिर के लिए आंदोलन करना पड़ा था। लेकिन अब समय ऐसा नहीं है। भावनाएं हमारे अनुकूल हैं, आंदोलन नहीं करना पड़ रहा। किसके खिलाफ आंदोलन करें। मथुरा व काशी के लिए भी तैयार रहें। कोर्ट में अब जल्दी तारीखें पड़ रही हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द ही आएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'85 प्रतिशत मुस्लिमों के पूर्वज हिंदू थे'
उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की 14 प्रतिशत जनसंख्या में 85 प्रतिशत मुस्लिमों के पूर्वज हिंदू थे। 15 प्रतिशत अफगानिस्तान व दूसरी जगह से आए। विहिप का उद्देश्य धर्मांतरण को रोककर घर वापसी को तेज करना है। इसके लिए उन्होंने एक हजार प्रखंड छांटे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की तलाश की जा रही है जो दो साल के लिए अपने काम धंधे को छोड़कर इस कार्य में जुट जाए। इन लोगों को धर्मरक्षक नाम दिया गया है। एक धर्मरक्षक को एक प्रखंड दिया जाएगा। 350 धर्मरक्षक अभी तक बना चुके हैं। आगामी पांच साल में गांव-गांव व मोहल्लों में घर वापसी करानी है। 20-25 हजार लोगों की अब तक घर वापसी कराई जा चुकी है।

UP: पीलीभीत से जीते कोई भी... तीन दशक में पहली बार वरुण-मेनका के अलावा कोई दूसरा बनेगा सांसद

आलोक कुमार ने कहा कि देश के कानून को साथ लेकर राम मंदिर से रामराज्य की ओर चलना है। पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं की मान्यता के बारे में कहा कि जब तक सीएए चलेगा, यहां आने हिंदुओं की सहायता की जाएगी। पाकिस्तान से आने वाले हिंदुओं के लिए दिल्ली में पांच कैंप लगाए गए हैं। जो आ गए उन्हें नागरिकता मिलेगी। इस दौरान शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, बिथरी विधायक डा. राघवेंद्र शर्मा, अनुपम कपूर, आंशू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

प्रबुद्धजनों के सवालों के जवाब भी दिए
विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रबुद्धजनों के सवालों के जवाब भी दिए। डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि देश में मंदिरों के अलावा भी तमाम ऐसे स्थान हैं जहां मुगल काल में आक्रमण कर उनका अस्तित्व बदला गया। उन स्थलों पर भी विचार किया जाना चाहिए। जवाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें समरसता के साथ चलना होगा। केवल स्थानों की बात नहीं हमें लोगों की बात करनी चाहिए। घर वापसी इसी लिए कराई जा रही है। 

ओटीटी प्लेटफार्म से हिंदू संस्कृति को नुकसान के सवाल पर कहा कि इसके लिए प्रस्ताव बनाकर दिया था। इसके लिए गाइड लाइन तैयार की गई है। हिंदू परिवारों में पति की मौत के बाद महिलाओं की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि परिवारों में बच्चों को संस्कार देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed