{"_id":"5e7913278ebc3e6fbf4c996d","slug":"vegetable-market-will-closed-at-11-am-bareilly-news-bly4005983111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः सुबह 11 बजे बंद हो जाएगी डेलापीर सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः सुबह 11 बजे बंद हो जाएगी डेलापीर सब्जी मंडी
विज्ञापन
बरेली में सब्जी की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डेलापीर की थोक सब्जी और फल मंडी में सिर्फ सुबह 11 बजे तक कारोबार होगा। इस दौरान भी सिर्फ किसानों को सब्जी लाने और थोक में सब्जी खरीदकर फेरी लगाकर बेचने वालों को ही मंडी में आने की इजाजत दी जाएगी। मंडी प्रशासन ने मंडी परिसर में फड़ लगाने पर भी पाबंदी लगा दी है। पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने भी साफ किया है कि आम लोग अपने मोहल्लों में ही सब्जी खरीदें। सब्जी मंडी में न आएं।
सब्जी के लिए बढ़ रही मारामारी को रोकने के लिए मंडी परिषद ने बड़ा कदम उठाते हुए बरेली समेत सभी जिलों में सब्जी मंडी में कामकाज का वक्त तय कर दिया है। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए मंडी सचिवों को प्रभारी बनाया गया है। निर्देशों के तहत मंगलवार सुबह से 11 बजे तक खुदरा दुकानदार और ठेले वाले यहां सब्जी और फलों की खरीद कर पाएंगे। घर के लिए सब्जियां खरीदने आने वाले आम ग्राहकों का प्रवेश प्रतिबंध कर दिया गया है। मंडी परिसर के अंदर बाहर फलों और सब्जी के ठेले भी नहीं लग पाएंगे। प्रशासन ने इसे सख्ती से लागू कराने को पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।
मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि आम लोग थोक मंडी में नहीं आएंगे। इस पर सख्ती होगी, होमगार्डों की ड्यूटी भी बदल दी गई है। प्रशासन ने मंडी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करा दिया है। उन्होंने बताया कि आम लोगों को गली-मोहल्लों में आने वाले ठेलों से ही सब्जियां खरीदनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
मंडियों में अफरातफरी रोकने के लिए दैनिक ग्राहकों को रोका जा रहा है क्योंकि उनके आने से मंडी में बेवजह भीड़ इकट्ठी हो जाती है। मंडियों में सफाई और सैनिटाइजिंग कराने के भी निर्देश दिए गए हैं और सचिवों को प्रभारी बनाया गया है। - कुमार विनीत, अपर मंडी निदेशक