{"_id":"68a2418e8b95e67940084c84","slug":"vegetable-crops-drowned-in-the-rain-inflation-falls-bareilly-news-c-4-vns1074-706104-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश में डूबी सब्जियों की फसल, उतराई महंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश में डूबी सब्जियों की फसल, उतराई महंगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाढ़ और बारिश की वजह से सब्जियों की फसल खराब हो गई है। बाहर से आ रही सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर, तोरई, बैंगन समेत अन्य सब्जियों के दाम दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। इससे लोगों का रसोई का बजट बिगड़ गया है। करोबारियों के मुताबिक एक माह तक सब्जियों पर महंगाई बनी रहेगी।
सावन की शुरुआत से ही बारिश और सब्जियों की कीमतें बढ़ने का सिलसिला जारी है। खेतों में पानी भरने से फसलें डूब गई हैं। बरेली में कासगंज, बदायूं, पीलीभीत समेत आसपास के जिलों से सब्जियां आती हैं। इन सभी जगहों पर इस समय खेतों के पानी भरा है। इस वजह से महंगाई अधिक है। डेलापीर मंडी के कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल, सब्जियों की कीमतों में तेजी जारी रहेगी। आलू, प्याज समेत कई सब्जियां कोल्ड स्टोर से आ रही हैं। राजस्थान से लौकी, इंदौर से गोभी और बंगलूरू से टमाटर की आवक हो रही है। इस वजह से अभी सब्जियों के दाम कम होने वाले नहीं हैं। संवाद
पिछले माह से दोगुने हुए दाम
पिछले महीने से इस बार सब्जियों के दाम दोगुने से अधिक हो गए हैं। आसपास के शहरों से भी कुछ सब्जियां मंडी में आ रही हैं। इससे कुछ राहत है। - सलीम खान, कारोबारी, डेलीपीर मंडी
विज्ञापन
पिछले महीने की तुलना में इस माह सब्जियों के दाम बहुत बढ़ गए है। फड़ व ठेले वाले ग्राहकों से मनमानी कीमत वसूल कर रहे हैं। - रिंकी, गृहिणी
सब्जियों की थोक कीमतें
सब्जी जुलाई अगस्त
आलू 10 13
टमाटर 8 25
लौकी 5 20
तोरई 4 20
बैंगन 10 25
भिंडी 5 15
हरी मिर्च 10 25
अरवी 15 22
करेला 12 40
गोभी 18 25
नाेट : कीमतें डेलापीर मंडी के अनुसार।