फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vedio

मासूम छात्राओं को शिक्षक ने दिखाई अश्लील वीडियो

Tue, 29 Sep 2015 01:31 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 29 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। प्रशिक्षु शिक्षक ने एक प्राइमरी स्कूल की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ की। एक छात्रा ने घर जाकर उसकी करतूत के बारे में बताया तो अभिभावक सोमवार को स्कूल पहुंच गए। इसे लेकर वहां बखेड़ा हो गया। शिक्षक ने अभिभावकों को ही चोरी के इल्जाम में बंद कराने की धमकी दी तो मामला बढ़ गया। स्कूल में शोर शराबा मचने पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इससे घबराकर शिक्षक भाग गया। अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है।  
विज्ञापन

छात्राओं का आरोप है कि शनिवार को प्रशिक्षु शिक्षक ने तीसरी से पांचवीं तक की छात्राओं को विशेष क्लास के नाम एक जगह बैठाया था। उसने पढ़ाने के बजाय अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखानी शुरू कर दी। पहले फोटो दिखाई फिर गाने सुनाए गए। इसके बाद फिल्म भी दिखाई। आरोप है कि तीसरी की छात्रा से छेड़छाड़ भी की गई। उस समय तो छात्राएं कुछ नहीं बोल पाईं लेकिन एक बच्ची ने घर जाकर शिक्षक की करतूत के बारे में बता दिया। इससे भड़के उसके माता-पिता सोमवार को स्कूल पहुंच गए। उन्होंने टीचर से वीडियो के बारे में जानकारी ली तो आरोप है कि वह दोनों से भिड़ गया। स्कूल में शोरशराबा होने पर गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। छात्रा की मां ने बताया कि बेटी कई दिनों से शिकायत कर रही थी। हमने इसे नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि कुछ दिन पहले भी दूसरे बच्ची से शिक्षक ने अश्लील हरकत की थी। तब स्कूल वालों ने मामला दबा दिया। हंगामा करने के बाद अभिभावक सिरौली थाने की चौकी बड़ागांव पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। इसमें अश्लील वीडियो दिखाने, छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed