{"_id":"6a456dbf6fbbe726340d1b3f","slug":"vb-jiramji-scheme-to-be-launched-in-108-gram-panchayats-today-bareilly-news-c-4-bly1053-916385-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 108 ग्राम पंचायतों में आज लॉन्च होगी वीबी जीरामजी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 108 ग्राम पंचायतों में आज लॉन्च होगी वीबी जीरामजी योजना
Thu, 02 Jul 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आधारभूत विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिले की 108 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन (वीबी-जीरामजी ) योजना का शुभारंभ किया जाएगा। योजना के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि एक जुलाई से इस योजना के तहत कार्य आरंभ कर दिया गया है। पहले दिन विभाग ने पोर्टल पर ग्राम पंचायतवार आवश्यक विवरण अपलोड कर दिया, जिसके बाद अब योजना को धरातल पर लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में जॉब कार्ड धारकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में 108 ग्राम पंचायतों में योजना को लॉन्च किया जा रहा है। योजना के तहत गांवों में सड़क, नाली, जल निकासी, तालाबों का संरक्षण, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निर्माण तथा अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मनरेगा का नाम बदलकर तमाम नवीन सहूलियतों को शामिल करते हुए वीबीजीरामजी योजना शुरू की गई है। मनरेगा में जहां मजदूरों के लिए 262 कार्य निर्धारित थे जो कि अब 318, कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 125 और दैनिक मजदूरी में इजाफा कर इसको 252 से 300 रुपये तक कर दिया गया है। योजना में जिले के कुल एक लाख 63 हजार जॉब कार्ड धारकों को सहूलियत मिलेगी।
वर्जन
वीबी-जीरामजी योजना का शुभारंभ कर दिया है। पहले चरण में बृहस्पतिवार को इसको 108 ग्राम पंचायतों में लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान पंचायत सम्मेलन समेत योजना से जुड़ी तमाम जानकारियों से लोगों को जागरूक किया जाएगा। - चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी डीसी मनरेगा