फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   varsity to start incubation centre for students

युवाओं में स्टार्ट अप खोलने के गुर निखारेगा विश्वविद्यालय

Wed, 07 Feb 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 07 Feb 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
varsity to start incubation centre for students
MJP Rohilkhand university
प्रोफेशनल कोर्स के बाद युवा अपना स्टार्ट-अप शुरू कर सकें, इसके लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में यूपी इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड स्टार्ट अप पॉलिसी के तहत बड़ी पहल होने जा रही है। विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में इंक्यूबेशन सेंटर खुलेगा। यहां छात्रों के इनोवेटिव आइडिया को टेक्नोलॉजी की मदद से बिजनेस मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में यह सेंटर खुलेगा। यहां छात्रों को स्टार्ट-अप शुरू करने के लिए पूरा माहौल दिया जाएगा। इसके लिए पचास लाख की ग्रांट भी स्वीकृत हो गई है। पहली किस्त के रूप में 12.5 लाख की ग्रांट भी मिल गई है। करीब एक करोड़ की लागत से यह सेंटर विकसित किया जाएगा।  इसका फायदा सिर्फ रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों को ही नहीं बल्कि बाहर के छात्रों को भी मिलेगा। बिजनेस मॉडल बनाने वाले आइडिया को विकसित करने के लिए यहां हाईटेक लैब के साथ गाइडेंस के लिए विशेषज्ञों की टीम रहेगी। सेंटर विकसित करने के लिए तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार प्रोग्राम (टेकिप) की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

ताकि नौकरी के लिए न भागना पड़े छात्रों को
इंजीनियरिंग के बाद छात्र नौकरी के पीछे भागते हैं। कई को अपनी योग्यता के अनुसार जॉब नहीं मिल पाती। उनके पास अच्छे आइडिया होते हैं पर फंड और सुविधाएं न होने के कारण वो उससे स्टार्ट-अप का रूप नहीं दे पाते। स्टार्ट-अप के नोडल अधिकारी व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के हेड डीडी शर्मा कहते हैं कि बीटेक फाइनल के छात्रों के पास अच्छे आइडिया होते हैं। इंक्यूबेशन सेंटर पर वह इसे बिजनेस के रूम में विकसित कर सकते हैं। उनको यहां स्टार्ट-अप शुरू करने का पूरा माहौल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आर्टीफिशियल इंटेलीजेंट और साइबर सिक्योरिटी जैसे बड़े मुद्दे हैं। छात्र इनपर अच्छे प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन

इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
-आर्टीफिशियल इंटेलीजेंट
-मशीन लर्निंग
-साइबर सिक्योरिटी
-इंटरनेट ऑफ थिंग्स
-क्लीन एनर्जी
-सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट
-मोबाइल ऐप

यूपी इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड स्टार्ट-अप पॉलिसी से इंजीनियरिंग विभाग को इंकूबेशन सेंटर बनाने की योजना मिली है। इस सेंटर पर विश्वविद्यालय के छात्र और बाहर के भी छात्रों के लिए स्टार्ट-अप के लिए तैयार किया जाएगा। सेंटर बनाने के लिए बजट मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीडी शर्मा, हेड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व नोडल अधिकारी स्टार्ट-अप सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed