फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Various events were organised in towns and villages on the 135th birth anniversary of Bharat Ratna Dr Bhimrao Ambedkar.

Bareilly News: - भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर कस्बों-गांवों में हुए विभिन्न आयोजन

Wed, 15 Apr 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 15 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Various events were organised in towns and villages on the 135th birth anniversary of Bharat Ratna Dr Bhimrao Ambedkar.
मीरगंज। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मंगलवार को मनाई गई। विभिन्न कस्बों और गांवों में सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों में बाबा साहब के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके जीवन चरित्र व संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला गया। कई स्थानों पर शोभायात्राएं और रैलियां भी निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

मीरगंज में तहसील, थाना और ब्लॉक कार्यालयों में कार्यक्रम हुए, जहां एसडीएम आलोक कुमार ने बाबा साहब के आदर्शों को याद किया। दुनका में पहली बार कड़ी सुरक्षा के बीच आंबेडकर पार्क से जुलूस निकाला गया, जिसमें एसडीएम आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी अजय कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

आंवला में भी शोभायात्रा निकाली गई। आंबेडकर पार्क में सोमवार रात भजन संध्या में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। सिरौली में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बाबा साहब के संघर्ष और संविधान को श्रेष्ठ बताया। उन्होंने बाबा साहब को शोषितों व वंचितों के अधिकारों का रक्षक बताया। मोहल्ला गढ़ी से शोभायात्रा निकाली गई। बिशारतगंज के वार्ड एक स्थित आंबेडकर पार्क से बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान चेयरमैन लाल मियां कुरैशी, सभासद रमेश यादव आदि मौजूद रहे। नवाबगंज में नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर और डॉ. आशुतोष गंगवार ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजीपुरा के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में चेयरमैन डॉ. हरिशंकर गंगवार व प्राचार्य डॉ. कबींद्र सिंह राठौर समेत समस्त शिक्षकों और छात्रों ने जयंती मनाई। डॉ. हरिशंकर गंगवार ने डॉ. आंबेडकर के चरित्र को जीवन में उतारने का संदेश दिया। फतेहगंज पूर्वी के गांव बिलपुर से भीम आर्मी की तहसील अध्यक्ष सुनीता वाल्मीकि और सह संयोजक प्रदीप कुमार आजाद के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। फरीदपुर के मोहल्ला परा में हुए कार्यक्रम में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, छत्रपाल सिंह दिवाकर और ईशान ग्वाल ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शोभायात्राओं में शामिल हुई जनता
शेरगढ़, भड़सर, रामनगर, सेंथल, शीशगढ़, भुता, भमोरा और शाही सहित कस्बों-गांवों में कई स्थानों पर जयंती पर समारोह हुए। प्रभात फेरी और शोभायात्राएं निकाली गईं। इनमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और जनता शामिल रही। वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।



रैली का जगह-जगह हुआ स्वागतबहेड़ी/रिछा। आंबेडकर जयंती पर बसपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद के नेतृत्व में गांव-गांव में रैलियां निकाली गईं। लोगों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया। विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, झारखंड के राज्यपाल की बेटी श्रुति गंगवार और धम्म गुरु भदंत करुणा बुद्धि ज्योति ने आंबेडकर भवन और मूर्ति का अनावरण किया। नगर में डिग्री कॉलेज से रैली निकाली गई। संवाद
000000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed