UP News: वंदे व अमृत भारत एक्सप्रेस मिलीं, बरेली को अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का इंतजार
बरेली होते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 29 जुलाई से शुरू हो जाएगा।लोगों को अब बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार है। एक साल पहले इस ट्रेन को मंजूरी मिल चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच 14314-15 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस का संचालन 30 साल पहले अप-डाउन सप्ताह में एक-एक दिन शुरू हुआ था। इस ट्रेन में दो महीने तक सीटें फुल रहती हैं। इसके अलावा 22976-75 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस का भी सप्ताह में एक-एक दिन संचालन किया जाता है। इस गाड़ी में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिलता।
इन दोनों गाड़ियों के फुल होने के कारण रेलवे ने 09076-75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन के फेरों में इजाफा किया है। यह गाड़ी भी सप्ताह में एक-एक दिन ही चलती है। मुंबई के यात्रियों का ज्यादा दबाव होने के कारण ही स्लीपर वंदे भारत का संचालन बरेली-मुंबई के बीच करने का निर्णय लिया गया था।
रेलवे यह रूप तय किया था
पिछले साल स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए बरेली-मुंबई के बीच बरेली, चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, झांसी, बीना, भोपाल, जलगांव, मनमाड, मुंबई रूट भी तय कर लिया गया था। हालांकि, इसके बाद स्लीपर वंदे भारत को बरेली के स्थान पर लखनऊ-मुंबई के बीच चलाने पर विचार किया गया। इसके लिए लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन, आगरा होते हुए मुंबई रूट तय किया गया, लेकिन अब तक इस गाड़ी का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
27 अगस्त से अयोध्या होते हुए वाराणसी तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
रेलवे ने 22490-89 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन इसी वर्ष मार्च में शुरू किया था। दिसंबर में इस सेमी हाईस्पीड लग्जरी ट्रेन को अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार दे दिया गया, लेकिन वाराणसी तक संचालन शुरू होने में देरी हुई। इस ट्रेन का वाराणसी तक संचालन 27 अगस्त से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन अप-डाउन सप्ताह में छह-छह दिन चलेगी। इससे बरेली के लोगों को अयोध्या और वाराणसी तक लग्जरी ट्रेन में यात्रा की सुविधा मिलने लगेगी।