{"_id":"6b0bff78fc6f7cd4aa046fc8","slug":"van-and-the-bike-caught-fire-after-the-collision-in-bareilly-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: वैन और बाइक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: वैन और बाइक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, युवक गंभीर रूप से घायल
Sun, 29 Nov 2026 04:03 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:03 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में नकटिया पुल पर शनिवार रात हादसा हुआ। यहां वैन और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
वैन में लगी आग
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत रोड स्थित नकटिया पुल पर शनिवार रात इको वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि इको वैन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना प्रभारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात 12:30 बजे हुआ। नकटिया पुल पर इको वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग से दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में इज्जतनगर क्षेत्र के अधूपुरा गांव निवासी सुमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद इको वैन चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
