फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarayani stall at the fair will be many states

उत्तरायणी मेले में होंगे कई राज्यों के स्टाल

Wed, 13 Jan 2016 01:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 13 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि  इस बार  उत्तराखंड से 80 स्टाल मेले में आ रहे हैं। इसमें 25 स्टाल उद्योग क्षेत्र से होंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, प्रतापगढ़, जोधपुर, इलाहाबाद, कानपुर व राजस्थान से स्टाल आ रहे हैं। इसके लिए 140 स्टाल बुक हो चुके हैं। इसमें मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की औषधियों के अलावा ऊनी वस्त्र, स्वास्थ्य, बैंक आदि के स्टाल भी होंगे।
विज्ञापन

महासचिव देवेंद्र जोशी ने बताया कि इस मेले के लिए बुधवार से मेहमान कलाकारों और स्टाल आदि आना शुरू हो जाएंगे। उत्तराखंड के सांस्कृतिक दल एवं गायक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसमें हीरा सिंह राणा, फौजी ललित मोहन जोशी, दीवान सिंह कनवाल, प्रहलाद मेहरा, अमित गोस्वामी, लता तिवारी, हेमा ध्यानी, संगीता ढौढ़ियाल जैसे नाम हैं। देहरादून, बागेश्वर, लाल कुंआ, अल्मोड़ा, लोहाघाट, खटीमा आदि के सांस्कृति दल पहुंच रहे हैं।  बरेली के भी 16 सांस्कृतिक दल तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा गढ़वाल रेजीमेंट का बैगपाइपर बैंड और देवस्थल उड़ाई की छोलिया नृत्य टीम मुख्य आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन

इस मेले में उत्तराखंड के मुख्य मंत्री हरीश रावत, वित्त मंत्री इंदिरा हृदेेश, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्य मंत्री भगत सिंह कोश्यारी के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसी टीवी कैमरे की नजर रहेगी
बरेली। उत्तरायणी मेले में इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें पुलिस प्रशासन के अलावा आयोजकों ने खुद भी कड़े इंतजाम किए हैं। इस बार हर शख्स सीसी टीवी कैमरे की नजर में होगा। वहीं भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएफ के जवान मेले हर तरफ नजर रखेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed