फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarayani famous singers ended tied at fair Uttarakhand

उत्तरायणी मेले में उत्तराखंड के मशहूर गायकों ने समा बांधा

Sat, 16 Jan 2016 02:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 16 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Uttarayani famous singers ended tied at fair Uttarakhand
बरेली। उत्तरायणी मेले के दूसरे दिन पहाड़ के सुप्रसिद्ध गायकों ने सांस्कृतिक पंडाल को गीत संगीत से सजा दिया। एकल गायक हीरा सिंह राणा ने रंगीली बिंदी घाघरी काली, साड़ी लाल चुंदरवाली.... हाय, हाय... मिजात गाया तो खूब तालियां बंजीं। राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय मंच पर गाने वाली गायिका संगीता ढोंड़ियाल ने चंदना मेरा पहाड़.. गीत गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। उत्तराखंड के कुमाऊनी और गड़वाली गीत सुनकर लोग पंडाल में झूमने लगे।
विज्ञापन

उत्तरायणी जन कल्याण समित की ओर से लगे मेले में दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार का दिन पहाड़ के मशहूर गायकों का रहा। गायक हीरा सिंह राणा ने स्वर्ग तारा जुनैली रात, कैथे कुनु, को सुनुलो, हिय की बात... गाया। संगीता ढोंड़ियाल ने चंदना मेरा पहाड़ आये... धूरा डांड़ा देखय ले... ठंडो पानी पिय ले गाकर दोस्ती को बताया। अनित गोस्वामी ने अपने पिता की याद में  मां की आराधना जै मैया दुर्गा भवानी... तेरी सिंह की सवारी... गाया। नौ हिमालय लोक कला समिति अल्मोड़ा और इंदु आर्या, अंकित पंत, ललित पांडे और सतीश मसीह ने परफारमेंस दी। उत्तराखंड देव भूमि, संध्या झुलि रै छ गीत ने सबको रिझाया। गोकुल बिष्ट व परलाज मेहरा ने पहाड़ की चेलि ले, ब्वारी ले, कब्है नी खाई दो रोटा, सुखा ले... गाया तो लोगों का मन भर आया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांस्कृतिक पंडाल में मेयर डॉ. आईएस तोमर, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, आयकर आयुक्त  एमडी पाठक,  डीआईजी आरकेएस राठौर, बिजली मुख्य अभियंता वीके शर्मा,सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, महानगर अध्यक्ष जफर बेग, डा. अनिल शर्मा व अन्य शामिल हुए, इन सभी स्मृति चिह्न भेेंट किए। मंच का संचालन मुकुल मोहन त्रिपाठी और चंद्रप्रकाश ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमोें का जिम्मा पूरन सिंह धानु ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाल में लगी भीड़, गुनगुनी धूप का लिया लुफ्त
उत्तरायणी मेला शहरवासियों के लिए आनंद और उल्लास का नया ठिकाना बना हुआ है। शुक्रवार को बरेली क्लब मैदान में दर्शकों का जबरदस्त भीड़ रही। शाम को ठंड के बावजूद लोग मेले का लुत्फ लेने पहुंचे।  स्टॉल के पास खरीददारी करने वाले जुटे रहे।  छोलिया नृत्य करने वाली टोलियों ने पूरे मैदान में नृत्य कर सबको आकर्षित किया। 14वीं बटालियर गढ़वाल रायफल ने बेड़ूू पाको बारोमासा... को बेगपाइपर की धुन पर सुनाया।
 
- इनका हुआ सम्मान
उत्तरायणी जन कल्याण समिति की ओर से वयोवृद्ध सलाहकार नवीन चंद्र मिश्रा और पूर्व कोषाध्यक्ष सुमन देव कुकरेती को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed