फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttar Pradesh Village Cooperative Bank Election: BJP candidate Ravindra Singh Rathore elected representative of Nawabganj and Suresh Chandra Bhadpura branch

भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह राठौर नवाबगंज और सुरेश चंद्र भदपुरा शाखा के प्रतिनिधि निर्वाचित

Wed, 02 Sep 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:08 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश ग्राम सहकारी बैंक चुनावः

विज्ञापन
Uttar Pradesh Village Cooperative Bank Election: BJP candidate Ravindra Singh Rathore elected representative of Nawabganj and Suresh Chandra Bhadpura branch
मतदान केंद्र पर जीत का प्रमाण पत्र दिखाते रविंद्र सिंह राठौर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

रविंद्र को 1101 और सुरेश को 736 मत मिले, दोनों जगह दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी

विज्ञापन
नवाबगंज। उत्तर प्रदेश ग्राम सहकारी बैंक की नवाबगंज शाखा के प्रतिनिधि के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह राठौर विजयी रहे हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी उमेंद्र कुमार को 508 मतों के अंतर से पराजित किया। भदपुरा शाखा के प्रतिनिधि के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेशचंद्र जीते हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी मुनेंद्र गंगवार को 224 मतों के अंतर से शिकस्त दी। दोनों सीटों पर भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
मंगलवार सुबह 10 बजे से पीलीभीत हाईवे स्थित उप कृषि मंडल स्थल पर उत्तर प्रदेश ग्राम सहकारी बैंक की नवाबगंज और भदपुरा शाखा के प्रतिनिधि के चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक नवाबगंज में 4010 मतों में से 1737 मत पडे़। इनमें 43 मत अवैध पाए गए। भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह राठौर को 1101 और सपा के उमेंद्र कुमार को 593 मत प्राप्त हुए। भदपुरा प्रतिनिधि के चुनाव में चार बूथों पर कुल 1273 मत पड़े। इनमें से 25 मत निरस्त हो गए। भाजपा प्रत्याशी सुरेशचंद्र को 736 और सपा प्रत्याशी मुनेंद्र गंगवार को 512 मत मिले। नवाबगंज के चुनाव अधिकारी आशुतोष गुप्ता ने विजयी प्रत्याशी रविंद्र सिंह राठौर को जीत का प्रमाण दिया। भदपुरा के चुनाव अधिकारी धीरेंद्र सिंह और एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश मिश्र ने सुरेशचंद्र को प्रमाण सौंपा। दोनों प्रत्याशियों का कैंप कार्यालय में फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भाजपा ने किया स्वागत

बरेली। नवाबगंज और भदपुरा उत्तर प्रदेश ग्राम सहकारी बैंक शाखा प्रतिनिधि के लिए हुए चुनावों में भाजपा प्रत्याशी जीतने पर संगठन से खुशी जताई है। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक केसर सिंह, बहोरन लाल मौर्य, नीरेंद्र राठौर, अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, धर्म विजय गंगवार आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed