फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One candidate fainted and another injured during the Home Guard recruitment run in Bareilly

बरेली: होमगार्ड भर्ती की दौड़ में एक अभ्यर्थी हुआ बेहोश, दूसरे के पैर में फ्रैक्चर

Sat, 19 Sep 2026 01:37 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 19 Sep 2026 01:37 PM IST
सार

बरेली में शनिवार को होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान फर्रुखाबाद के दो अभ्यर्थी घायल हो गए। सुरजीत सिंह को चक्कर आया, जबकि युवराज सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों सरकारी नौकरी की उम्मीद में दौड़ में शामिल हुए थे। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
One candidate fainted and another injured during the Home Guard recruitment run in Bareilly
जिला अस्पताल में अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के निवासी दो अभ्यर्थी घायल हो गए। एक युवक को दौड़ते समय चक्कर आया, जबकि दूसरे के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़िया निवासी 25 वर्षीय सुरजीत सिंह ने बताया कि वह दौड़ में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि दौड़ के दसवें चक्कर के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वे गिर गए। सुरजीत ने स्नातक तक पढ़ाई की है और यह उनकी दूसरी भर्ती थी। बेरोजगारी के कारण सरकारी नौकरी की उम्मीद में वे इस दौड़ में शामिल हुए थे। इस हादसे के बाद उनकी नौकरी की उम्मीद को झटका लगा है। 
विज्ञापन

पैर की हड्डी में फ्रैक्चर 
वहीं, फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला हीरा सिंह निवासी 20 वर्षीय युवराज सिंह भी घायल हुए। युवराज ने बताया कि दौड़ पूरी होने से पहले उनके पैर से हड्डी चटकने की आवाज आई। इसके बाद वे गिर पड़े। जांच में उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। युवराज सिंह ने कहा कि पहली बार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए थे। उन्होंने बीएससी की है और सरकारी नौकरी की तलाश में थे। उनके पिता ज्योति सिंह किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed