{"_id":"5d7885e08ebc3e016756090b","slug":"uttar-pradesh-news-minor-girl-thrown-in-front-of-train-after-sexual-harassment-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी को बरेली में ट्रेन से फेंका, पैर कटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी को बरेली में ट्रेन से फेंका, पैर कटने से मौत
Wed, 11 Sep 2019 10:58 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं जिले के कछला में सामूहिक दुष्कर्म के बाद ट्रेन के आगे फेंकी गई किशोरी की बरेली जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसके पिता ने उझानी कोतवाली की कछला चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि आरोपियों ने रात भर सामूहिक दुष्कर्म के बाद सुबह बेटी को ट्रेन के आगे फेंक दिया।
पुलिस ने आज तक उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी, बल्कि रात में ही दूसरी लड़की के साथ पकड़े गए एक आरोपी को बीस हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। बदायूं पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है।
बदायूं जिला अस्पताल से 16 साल की लड़की को बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उसका एक पैर बिल्कुल अलग था तो दूसरा पैर भी एड़ी से कटा हुआ था।
किशोरी ने कुछ दिन पहले पत्रकारों को जो बयान दिया, उसी को किशोरी की मौत के बाद मंगलवार शाम पिता ने दोहराया। बताया कि पांच सितंबर की शाम वे पत्नी के संग ससुराल चले गए थे। उनकी दोनों बेटियां शौच को खेतों में गई थीं। वहां क्षेत्र के ही दो युवक मौजूद थे।

उनकी सात साल की छोटी बेटी को भगा दिया और 16 साल की बेटी को गन्ने के खेत में खींच ले गए। रात भर उससे दुष्कर्म के बाद सुबह साढ़े पांच बजे उसे डिग्री कॉलेज के पास पटरी पर इंजन के सामने डाल दिया।
आरोप था कि इन्हीं में से एक आरोपी रात को पुलिस ने पकड़कर रुपये लेकर छोड़ दिया। उन्होंने बेटी को भर्ती कराकर 7 सितंबर को कछला चौकी पर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आज तक रिपोर्ट नहीं लिखी। उनसे कहा जा रहा था कि इलाज कराकर लौटोगे तो कार्रवाई कर देंगे।
उझानी कोतवाल विनोद कुमार चाहर का कहना था कि किशोरी को उझानी पुलिस ने ही भर्ती कराया था। पहले किशोरी ने घर से गुस्से में आकर खुद ही ट्रेन के आगे कूदने का आरोप लगाया था बाद में उसके बयान बदल गए।
उसके पिता ने बाद में तहरीर देने को कहा। बदायूं के एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी तहरीर न मिलने की बात कही। एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, उन्होंने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।