{"_id":"69dc0cf9d1286032e70937d4","slug":"uptl-inaugurated-teachers-showcased-their-sporting-prowess-bareilly-news-c-4-bly1053-862812-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यूपीटीएल का शुभारंभ, शिक्षकों ने दिखाया खेल का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यूपीटीएल का शुभारंभ, शिक्षकों ने दिखाया खेल का दम
Mon, 13 Apr 2026 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
फिट इंडिया टीचर गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश टीचर्स लीग (यूपीटीएल) का रविवार को शुभारंभ हुआ। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस टूर्नामेंट में प्रदेशभर के बेसिक शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. शबीन अहसन और डॉ. विनोद राठौर ने किया।
टूर्नामेंट के पहले दिन दो अलग-अलग मैदानों पर छह मुकाबले खेले गए। ग्रुप-बी के मैच जीपी ग्राउंड पर आयोजित हुए, जहां पहले मुकाबले में ओमेगा क्लासेस ने निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन बनाए। जवाब में धीरू इंटरप्राइजेज की टीम 186 रन ही बना सकी और ओमेगा ने 16 रन से जीत दर्ज की। चांद बाबू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में सिंह पावर राइडर ने रोमांचक भिड़ंत में ओमेगा क्लासेस को मात्र एक रन से पराजित किया, जिसमें अतुल यादव मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरे मुकाबले में गंगा ज्योति ब्लास्टर ने धीरू स्ट्राइकर को 13 रनों से मात दी, जिसमें विजय तिवारी ने शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।
वहीं, श्रेयांस प्लेयर स्टेशन पर ग्रुप-ए के मैच संपन्न हुए। पहले मैच में ग्लोबल पिच स्मैसर्स ने टीसीसी बुलंदशहर को हराकर जीत दर्ज की, जिसमें सुजीत कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में इंटरनेशनल सिटी लायंस ने टीएससीटी को पांच विकेट से शिकस्त दी, जहां अंतरिक्ष सैनी को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। दिन के अंतिम मैच में इंटरनेशनल सिटी ने टीसीसी बुलंदशहर को चार विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की, इस मैच के हीरो अमन गुप्ता रहे।
विज्ञापन
आयोजक केसी पटेल और अनवर हसनैन ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रदेश भर से चयनित खिलाड़ियों की कुल आठ टीमें बनाई गई हैं, जिन्हें विभिन्न समाजसेवी और संस्थानों की ओर से प्रायोजित किया गया है। इस दौरान संजीव मौर्य, मारुति नंदन आदि मौजूद रहे।