फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over making madrasa in Bankhana

बानखाना में मदरसा बनाने को लेकर हंगामा

Sun, 02 Feb 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar over making madrasa in Bankhana
हंगामे करने वालों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। मस्जिद में बने मदरसे को बड़ा करने के लिए कमेटी ने निर्माण कार्य शुरू कराया तो परिसर में दुकानें चला रहे अन्य लोगों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया। हल ना निकलने पर मस्जिद कमेटी और दूसरे पक्ष के लोग प्रेमनगर थाने पहुंचे। काफी नोकझोंक के बाद दुकानें खाली करने को कुछ समय की मोहलत मिलने पर दोनों में समझौता हो गया। इस बीच इलाके में गहमागहमी का माहौल भी बना रहा।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र में मोहल्ला बानखाना स्थित बिलाल मस्जिद परिसर में एक मदरसा चलता है। परिसर में बनी दुकानों में एक आईसक्रीम फैक्टरी, कोटे की दुकान समेत अन्य कई दुकानें भी हैं। पिछले काफी समय से मदरसा बड़ा करने के लिए दुकानें खाली कराने की कवायद चल रही है। कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि पिछले करीब दो साल से दुकानदार दुकानें खाली नहीं कर रहे हैं। इसके चलते निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहा। शनिवार दोपहर कमेटी के सदस्य वहां निर्माण कार्य कराने के लिए इकट्ठे हुए। काम शुरू होते ही वहां दुकानदारों और अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने यूपी 112 पर पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। फिर यहां से दोनों पक्ष इकट्ठा होकर प्रेमनगर थाने पहुंचे। यहां दोनों पक्षों से मस्जिद के मुतवल्ली अल्ताफ हुसैन, रईस मियां, साबिर रजा, मोहम्मद मुजाहिद व अन्य पहुंचे। यहां भी काफी देर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होती रही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पांच महीनों में दुकान खाली करने की बात पर सहमति बन गई। ऐसा न होने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed