फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over closing the gate of Shiv Mandir in Bareilly

Bareilly News: गिहार बस्ती में धर्मस्थल का गेट बंद करने पर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़

Thu, 26 Sep 2024 04:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 04:22 PM IST
सार

बरेली के कोतवाली इलाके में स्थित एक धर्मस्थल का पिछला गेट कमेटी ने दीवार बनवाकर बंद कर दिया। इसके विरोध में बस्ती के लोगों ने गुरुवार को हंगामा कर दिया। तोड़फोड़ भी की। 

विज्ञापन
Uproar over closing the gate of Shiv Mandir in Bareilly
भीड़ ने कार का शीशा तोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बिहारीपुर गिहार बस्ती के किनारे स्थित धर्मस्थल के पिछले गेट को बंद करने का विरोध करने पहुंची भीड़ ने पथराव कर कार में तोड़फोड़ कर दी। उपद्रवियों ने दो बाइकें पटक दीं। बीच-बचाव करने आए लोगों से भी मारपीट की। पुलिस ने मुश्किल से उन्हें हटाया। मंदिर कमेटी की ओर से पूर्व पार्षद अमित गिहार समेत दो लोगों पर भीड़ को भड़काने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


गिहार बस्ती में खुलने वाले मंदिर के छोटे गेट को प्रबंध कमेटी ने बंद कर दिया था। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे गिहार बस्ती से निकले दो सौ महिलाओं-पुरुषों की भीड़ मंदिर में आ गई। यहां नारेबाजी करते हुए भीड़ ने हंगामा कर दिया। बनाई जा रही दीवार गिरा दी और ईंटें फेंक दीं। पथराव करके मौके पर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। 
विज्ञापन


यहां खड़ी दो बाइक भी पटक दीं। जो भी बीच में आया, उसे पीट दिया। भीड़ में शामिल लोग प्रबंध कमेटी को गालियां दे रहे थे। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। रात में कमेटी के उपाध्यक्ष गोकिल सिंह की ओर से पूर्व पार्षद अमित गिहार व राजकुमार के खिलाफ कोतवाली में हंगामा, तोड़फोड़ की रिपोर्ट कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुराफातियों को रोकने के लिए बनाई गई थी दीवार
बगिया शिव मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष गोकिल सिंह ने बताया कि गिहार बस्ती व आसपास के लोग भी इस मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर के दो गेट सामने की ओर और एक पीछे गिहार बस्ती की ओर है। समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों को बताया था कि रात में मंदिर के बाहरी गेट बंद कर दिए जाते हैं पर गिहार बस्ती की ओर खुलने वाला छोटा गेट खुला रहता है। 

इस गेट से रात में असामाजिक तत्व मंदिर में आ जाते हैं, जो परिसर में गंदगी भी करते हैं। इसलिए पीछे के गेट को बंद कराने की जरूरत है। कमेटी के लोगों के मुताबिक अधिकारियों ने भी इस पर सहमति दे दी थी।

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि भीड़ को उकसाकर मंदिर में तोड़फोड़ और हंगामा कराने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। मंदिर में दीवार लगाने को लेकर कोतवाली पुलिस सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed