फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP team all out for 114 runs in the first innings of Cooch Behar Trophy

कूच बिहार ट्रॉफी: पहली पारी में 114 रनों पर ढेर हुए यूपी के खिलाड़ी, मध्यप्रदेश ने बनाई 300 रन की बढ़त

Fri, 08 Nov 2024 01:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 01:52 PM IST
सार

बरेली में कूच बिहार ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीमों के बीच मुकाबला हो रहा है। मैच के दूसरे दिन यूपी के खिलाड़ी महज 114 रन ही बना सके। वहीं मध्य प्रदेश की टीम ने दूसरी पारी में 257 रन बनाकर 300 रन की बढ़त बना ली थी। 

विज्ञापन
UP team all out for 114 runs in the first innings of Cooch Behar Trophy
यूपी और मध्य प्रदेश के बीच हुआ मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कूच बिहार ट्रॉफी के मैच की पहली पारी में 157 रन पर ढेर होने के बाद मुकाबले के दूसरे दिन मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार वापसी की। उत्तर प्रदेश को 114 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में टीम ने स्टंप्स तक 257 रन बनाए। इस तरह मध्यप्रदेश की कुल बढ़त 300 रनों की हो गई है। अभी भी टीम के छह विकेट शेष हैं। ऐसे में यूपी की टीम के लिए यह मुकाबला आसान नजर नहीं आ रहा। 

विज्ञापन


श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुबह के सत्र में यूपी की टीम ने अपनी पारी 85 रनों पर पांच विकेट से शुरू की। नमी का फायदा उठाते हुए मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। दबाव के बीच नियमित अंतराल पर विकेट भी गिरते रहे। पूरी टीम अपने कुल स्कोर में सिर्फ 27 रन ही और जोड़ सकी। 7.2 ओवर में ही टीम ने शेष पांच विकेट खो दिए। 
विज्ञापन


रोहित ने लिए पांच विकेट 
मध्यप्रदेश के लिए रोहित सिंह रजावत ने 33 रन देकर पांच विकेट लिए। चार ओवर मेंडन फेंके। इसके साथ ही अवनेश चावला ने तीन और ईशान चौधरी ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। यूपी के सभी 10 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर टीम ने पहली पारी में 43 रनों की अहम बढ़त हासिल की। स्टंप्स तक मध्यप्रदेश की टीम दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 257 रन बना चुकी है। इस तरह से टीम की कुल बढ़त 300 रनों की हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपनर बल्लेबाज मनल चौहान ने 23 और यशवर्धन ने 134 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। अंश बागड़िया ने 139 गेंदों पर 13 चौकों के साथ सर्वाधिक 88 रन बनाए। स्टंप्स के समय रुद्रांश सिंह 24 रन और स्पर्श धाकर 12 रन बना कर क्रीज पर जमे हुए थे। सीडीओ जग प्रदेश, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, विनय खंडेलवाल आदि मैच देखने पहुंचे। 

देश के लिए खेल चुके तीन खिलाड़ी भी मैदान पर 
एसआरएमएस मैदान पर खेले जा रहे मैच में देश के लिए खेल चुके अंडर -19 के खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें मध्यप्रदेश की टीम के कप्तान सोहम व गेंदबाज रोहित और उत्तर प्रदेश की टीम के मोहम्मद अमान मुकाबला खेल रहे हैं।

क्रिकेट टूर्नामेंट आज से
एडवोकेट प्रीमियर लीग की ओर से चौथी बार क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 का आयोजन शुक्रवार से परसाखेड़ा स्थित बीएलएग्रो मैदान में किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार से 24 नवंबर तक अधिवक्ताओं की 20 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। पांच सदस्यीय आयोजन मंडल के सदस्य गौरव सिंह राठौर, अंतरिक्ष सक्सेना, प्रदीप कुमार सिंह यादव, अमित कुमार सिंह, अजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 20 टीमों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। आठ से 17 नवंबर तक सभी टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। 18 नवंबर 2024 को क्वाटर फाइनल, 23  को सेमीफाइनल व 24 को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed