फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP shuttler tops in qualifying round

क्वालीफाइंग राउंड में यूपी के शटलर सबसे आगे 

Wed, 22 Mar 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 22 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
UP shuttler tops in qualifying round
क्वालीफाइंग राउंड में यूपी के शटलर सबसे आगे  - फोटो : UP shuttler tops in qualifying round
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्वालीफाइंग राउंड का दूसरा दिन भी यूपी के शटलरों के नाम रहा। एक और मिश्रित युगल मुकाबले में अन्य प्रदेशों के शटलराें को हराकर सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। दिल्ली और हरियाणा के शटलर भी अपना पसीना बहा रहे हैं। बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले सुबह सात बजे से होंगे। 
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित 10 लाख रुपए प्राइजमनी के टूर्नामेंट में दूसरे दिन क्वालीफाइंग राउंड में पुरुष एकल, युगल, महिला एकल व मिश्रित मुकाबलाें के मैच खेले गए। 700 शटलर होने की वजह से सुबह 7 से रात 3 बजे तक मैच चल रहे हैं। पुरुष एकल मुकाबलों में यूपी के सिद्धांत सलर ने राजस्थान के संदीप चौधरी को, विवेक कुमार ने असम के राजदीप सरमाह को, सहर्ष मोहन ने दिल्ली के अमित शर्मा को, अनमोल विश्नोई ने एमपी के ललित कुमार सिंह को, तापस शुक्ला ने गोवा के तेजन फलारी को, सुमित तोमर ने गुजरात के कृतिश शाह को, सिद्धार्थ मिश्रा ने कर्नाटक के विकी राहुल को, राहुल शाह ने गुजरात के मेहुल सवधरिया को और जुनैद अंसारी ने असम के अभिषेक बोराह को हराया। इनका चौथा राउंड भी देर रात तक जारी रहा। मैच के दौरान जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, रवि कपूर, डीएल खट्टर, जगदीश खंडेलवाल, जेडए खान, गोविंद मोदी, संजय पागरानी, सुनील शर्मा, नवीन अरोड़ा, विष्णु शंकर शर्मा, आरएसओ मुद्रिका पाठक शामिल रहे। सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि सभी वर्गों के क्वाटर फाइनल मुकाबले सुबह 7 बजे से खेले जाएंगे, मुख्य ड्रॉ शाम 4 बजे से होंगे। 
विज्ञापन

- पुरुष एकल में जुनैद ने बचाई बरेली की लाज 
पुरुष एकल में जुनैद अंसारी अकेला शटलर मोर्चा ले रहा है। मंगलवार को क्वालीफाइंग राउंड के तीसरे मुकाबले में उसने आसाम के अभिषेक बोराह को 15- 10 और 15- 9 से हराकर चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया है। देर रात उसका चौथा मुकाबला भी हुआ। मैच जीतने के बाद बुधवार को क्वाटर फाइनल में प्रवेश होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- टॉप 5 राज्य के शटलर 
प्रदेश            एकल            मिश्रित युगल

यूपी             9                    7
पंजाब         2                    4
हरियाणा     6                    9
दिल्ली         10                3
राजस्थान     3                    2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed