{"_id":"645d8db30bbf6600d60f3705","slug":"up-nikay-chunav-2023-bareilly-nagar-nigam-election-phase-2-voting-in-bareilly-2023-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: मतदान के दिन मनाई छुट्टी, बरेली नगर निगम वाले रहे फिसड्डी; जानिए निकायवार मतदान प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: मतदान के दिन मनाई छुट्टी, बरेली नगर निगम वाले रहे फिसड्डी; जानिए निकायवार मतदान प्रतिशत
Fri, 12 May 2023 06:37 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 May 2023 06:37 AM IST
सार
बरेली जिले में कुल 50.48 प्रतिशत तो बरेली शहर में 40.99 फीसदी मतदान हुआ। पिछले चुनाव में बरेली शहर में 45 फीसदी वोट पड़े थे।
विज्ञापन
मतदान करने के बाद स्टेट बैंक कालोनी में ख़ुशी मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदान का आह्वान बेअसर रहा। पढ़े-लिखे तमाम शहरी घरों से नहीं निकले। छुट्टी मनाने हिल स्टेशन और रिश्तेदारियों में चले गए। अपने भ्रमण की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए पल-पल खबर लेते रहे। नतीजा यह रहा कि 2017 चुनाव के मुकाबले चार फीसदी कम मतदान हुआ। जिले के औसत मतदान से भी बरेली शहर पीछे रहा।
बरेली जिले में 50.48 प्रतिशत तो बरेली शहर में 40.99 फीसदी मतदान हुआ। पिछले चुनाव में बरेली शहर में 45 फीसदी वोट पड़े थे। प्रत्याशियों ने घर-घर दस्तक देकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की अपील की थी, लेकिन मतदाताओं ने उत्साह नहीं दिखाया। पॉश कालोनियों के केंद्रों पर दोपहर की गर्मी ने मतदान को प्रभावित किया। दोपहर 12 से दो बजे के बीच कई केंद्रों में सन्नाटा रहा। मतदाता सूची की त्रुटियों और नाम होने की वजह से हजारों लोग मतदान से वंचित रहे।
विज्ञापन
बरेली जिले में 50.48 प्रतिशत तो बरेली शहर में 40.99 फीसदी मतदान हुआ। पिछले चुनाव में बरेली शहर में 45 फीसदी वोट पड़े थे। प्रत्याशियों ने घर-घर दस्तक देकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की अपील की थी, लेकिन मतदाताओं ने उत्साह नहीं दिखाया। पॉश कालोनियों के केंद्रों पर दोपहर की गर्मी ने मतदान को प्रभावित किया। दोपहर 12 से दो बजे के बीच कई केंद्रों में सन्नाटा रहा। मतदाता सूची की त्रुटियों और नाम होने की वजह से हजारों लोग मतदान से वंचित रहे।
विज्ञापन
बरेली में मतदान प्रतिशत
- नगर निगम बरेली - 40.99
- आंवला नगर पालिका- 58.23
- नवाबगंज नगर पालिका- 66.47
- फरीदपुर नगर पालिका- 58.14
- बहेड़ी नगर पालिका- 66.41
नगर पंचायत
- नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां - 66.19
- नगर पंचायत देवरियां - 73.81
- नगर पंचायत धौराटांडा - 80.64
- नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी - 53.20
- नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी - 65.12
- नगर पंचायत फरीदपुर - 87.10
- नगर पंचायत मीरगंज - 68.91
- नगर पंचायत रिछा - 77.02
- नगर पंचायत रिठौरा- 80.12
- नगर पंचायत बिशारतगंज - 75.87
- नगर पंचायत शेरगढ़ - 78.76
- नगर पंचायत शाही - 68.15
- नगर पंचायत शीशगढ़ -76.52
- नगर पंचायत सेंथल- 74.45
- नगर पंचायत सिरौली - 63.87
- जिले में कुल मतदान- 50.48
जिला निर्वाचन अधिाकरी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। ईवीएम के संबंध में जहां शिकायत मिली, उसे समय रहते ठीक कर दिया गया। जागरूकता के लिए बहुत अपील के बाद भी लोग घरों से नहीं निकले। मतदान प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है, उसका प्रयोग करना चाहिए।
बूथों पर महिला मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
मतदान चार प्रतिशत घटा, मगर वोट पहले से अधिक पड़े
नगर निगम में मतदान बेशक 2017 के निकाय चुनाव की अपेक्षा पांच फीसदी कम हुआ है। मगर पिछले चुनाव की अपेक्षा पांच हजार अधिक मतदाताओं ने वोट दिया है। हालांकि, बढ़ा हुआ मतदान किसे फायदा पहुंचाएगा और किसे नुकसान, यह तो 13 मई को पता चलेगा। फिलहाल प्रत्याशियों का गणित भी अभी घटे मतदान प्रतिशत पर अटका हुआ है।2017 के चुनाव में 7 लाख 61 हजार 889 मतदाता थे। उस समय 45 फीसदी मतदान हुआ था। यानी कि 3 लाख 42 हजार 850 मतदाताओं ने वोट किया था। इस बार चार प्रतिशत मतदान घटने से राजनीतिक दलों की चिंता जरूर बढ़ी दिखाई दे रही है। सभी अपने-अपने समीकरणों में उलझे हुए हैं।
इस बार कुल मतदाता 8 लाख 47 हजार 763 थे। इसमें 40.99 फीसदी लोगों मतदान किया। यानि कि मतदान केंद्रों तक 3 लाख 47 हजार 498 मतदाता पहुंचे। इस हिसाब से पिछले चुनाव की अपेक्षा करीब पांच हजार अधिक मतदाताओं ने इस बार मतदान किया है।