{"_id":"6af435d6114d025d4a041d88","slug":"traffic-police-personnel-returned-a-bag-full-of-money-to-its-owner-in-bareilly-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी की मिसाल: सड़क पर पड़ा मिला पांच लाख रुपयों से भरा बैग, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मालिक को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी की मिसाल: सड़क पर पड़ा मिला पांच लाख रुपयों से भरा बैग, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मालिक को लौटाया
Wed, 11 Nov 2026 03:01 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:01 PM IST
सार
भोजीपुरा में यातायात पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। हेड कांस्टेबल संदेश कुमार और कांस्टेबल अनीस हुसैन को सड़क पर रुपयों से भरा बैग मिला। इसमें करीब पांच लाख रुपये थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने बैग उसके मालिक को लौटा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मालिक को लौटाए रुपये
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा में सड़क पर पड़ा मिला करीब पांच लाख रुपये से भरा बैग ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों ने उसके मालिक को लौटा दिया। हेड कांस्टेबल संदेश कुमार और कांस्टेबल अनीस हुसैन की ईमानदारी की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
बताया गया कि दोनों पुलिसकर्मियों को सड़क पर एक लावारिस बैग पड़ा मिला था। बैग खोलने पर उसमें बड़ी रकम थी। दोनों ने बैग अपने पास सुरक्षित रख लिया और काफी देर तक उसके मालिक के आने का इंतजार किया। इसी दौरान रुपये की तलाश करते हुए बैग के मालिक वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने दरोगा की मौजूदगी में बैग में रखी पूरी रकम गिनवाई और उसे मालिक के सुपुर्द कर दिया। बैग और पूरी रकम वापस मिलने पर मालिक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का आभार जताया और उनकी ईमानदारी की प्रशंसा की।
विज्ञापन