फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP News Minor girl did same-sex marriage with a woman from Rajasthan

UP: नाबालिग ने राजस्थान की युवती से किया समलैंगिक विवाह, कक्षा छह की छात्रा को इंस्टा पर युवती से हुआ प्यार

Sun, 13 Jul 2025 03:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Jul 2025 03:41 PM IST
सार

बदायूं के अलापुर के एक गांव की कक्षा छह की छात्रा को इंस्टाग्राम पर राजस्थान की युवती से प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे से समलैंगिक रिश्ता अपनाने व शादी करने की ठानी। राजस्थान की युवती नौ जुलाई को अलापुर के सखानू कस्बा आई। उसने छात्रा को बुलाया लिया। यहां से दोनों हरियाणा पहुंचीं। जहां एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन
UP News Minor girl did same-sex marriage with a woman from Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

यूपी के बदायूं जिले के अलापुर थाना इलाके के एक गांव की कक्षा छह की छात्रा को अपने से सात साल बड़ी युवती से प्यार हो गया और उससे विवाह भी कर लिया। यह छात्रा नौ जुलाई को लापता हो गई थी। पुलिस को कॉल डिटेल के आधार पर वह हरियाणा में एक युवती के कमरे में मिली।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर किशोरी व युवती ने समलैंगिग विवाह की बात स्वीकार की है। पुलिस ने छात्रा को बहला फुसलाकर अगवा करने के आरोप में युवती को जेल भेज दिया है। छात्रा के लापता होने पर पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू की। पुलिस को छात्रा की लोकेशन हरियाणा के गुरुग्राम जिले के शिवाजीनगर में मिली। पुलिस को 11 जुलाई को छात्रा एक युवती के साथ मिली। पुलिस दोनों को लेकर हरियाणा से अलापुर थाने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोनों से पूछताछ की गई। इस पर दोनों ने जो राज उगले, उसे सुनकर पुलिस व परिजन हैरान रह गए। युवती ने अपना नाम रचना उर्फ अभि (22) बताया। वह भरतपुर, राजस्थान की है। 

इंस्टाग्राम के जरिए हुई किशोरी और युवती की दोस्ती
युवती व किशोरी ने पुलिस को बताया कि दोनों इंस्टाग्राम चलाती थीं। उसी के माध्यम से दोनों की दोस्ती हो गई थी। इससे दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगीं। दोनों के बीच प्यार हो गया।

 

मंदिर में की दोनों ने शादी
दोनों ने एक दूसरे से समलैंगिक रिश्ता अपनाने व शादी करने की ठानी। रचना नौ जुलाई को अलापुर के सखानू कस्बा आई। उसने छात्रा को बुलाया लिया। यहां से दोनों हरियाणा पहुंचीं। जहां एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।

 

रचना ने बताया कि वह पति बनी, जबकि छात्रा उसकी पत्नी। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात में दर्ज रिपोर्ट में रचना का शामिल किया। उस पर नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लिखापढ़ी में लाया गया।

 

नाबालिग छात्रा को वन स्टॉप सेंटर में रखा
कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, छात्रा को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। अलापुर एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

चार महीने में पनपा प्यार भरतपुर जिले की रहने वाली रचना हरियाणा के गुरूग्राम में एक कंपनी में नौकरी करती है। रचना से सात साल छोटी छात्रा कक्षा छह में पढ़ती है। रचना ने बताया कि चार महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान छात्रा से हुई। दोनों ने एक दूसरे को समझा और परखा।

 

इससे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इंस्टाग्राम के बाद वह मोबाइल पर एक दूसरे से बातचीत करने लगी थीं। इसी बातचीत की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने दोनों तलाश में कामयाबी मिल सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed