फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP My wife turned out unfaithful objectionable condition in room with partner hotelier allegations bareilly

UP: 'मेरी बीवी बेवफा है, मेरे पार्टनर संग कई बार रूम में...; दोनों की चैटिंग-Videos भी; कारोबारी का छलका दर्द

Sun, 01 Dec 2024 08:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Dec 2024 08:30 AM IST
सार

होटल कारोबारी ने पत्नी और अपने बिजनेस पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि उसकी बीवी बेवफा निकली। उसके पार्टनर के साथ संबंध हैं। 

विज्ञापन
UP My wife turned out unfaithful objectionable condition in room with partner hotelier allegations bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नामी होटल के मालिक ने अपने पार्टनर और अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया है। इसमें उसने अफसोस जताया है कि वह अपने भाई जैसे पार्टनर पर बहुत भरोसा करता था, लेकिन वह उसकी पत्नी का आशिक निकला। 
विज्ञापन


उसे बेडरूम में पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो भरोसा उठ गया। उसके बाद दो बार और वह इन लोगों को साथ देख चुका है। इन लोगों की चैटिंग और वीडियो भी उसके पास हैं। ये लोग जब रूम में पकड़ गए थे तो इन्होंने माफी मांगी थी। माफीनामा के वीडियो भी हैं। 
विज्ञापन


'पार्टनर अपनी पत्नी की हत्या कर सकता है'
होटल कारोबारी ने कहा कि छह महीने से पार्टनर और पत्नी को समझा रहा था कि ऐसा न करो। यह सही नहीं है, लेकिन दोनों नहीं माने। मुझे मारा-पीटा गया। मेरा फोन छीनकर चैटिंग डिलीट कर दी। वीडियो में आगे कहा है कि उसकी पत्नी और पार्टनर दोस्त विदेश भागने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टनर की पत्नी को भी उसके रिश्ते में जानकारी है, लेकिन वह डरती हैं। उनके मां-बाप नहीं हैं। ये लोग उनकी हत्या करा सकते हैं। होटल कारोबारी ने अपने साथ भी अनहोनी हो सकती है। 

शहर में चर्चा का विषय बना हाई प्रोफाइल मामला 
होटल कारोबारी ने वीडियो में जिक्र किया है कि जब उसने पत्नी से नाराजगी जताई तो पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। शिकायत पर ससुराल वालों ने भी उसी की पिटाई की और अपनी बेटी को बुला ले गए। शहर के कई प्रतिष्ठित लोग उसकी पंचायत करा चुके हैं, पर नतीजा नहीं निकला। 

 

अब उसके पास पुलिस में जाने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। आरोप लगाया कि पार्टनर और पत्नी शादी करने की योजना बना रहे हैं। होटल कारोबारी अपनी जान देने की बात भी करता है। हाई प्रोफाइल मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed