{"_id":"667af58cdea4f4efbb0fd53c","slug":"up-ips-transfer-bareilly-ssp-ghule-sushil-chandrabhan-transferred-2024-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली बवाल में SSP पर गिरी गाज: घुले सुशील चंद्रभान का तबादला, अनुराग आर्य होंगे नए पुलिस कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली बवाल में SSP पर गिरी गाज: घुले सुशील चंद्रभान का तबादला, अनुराग आर्य होंगे नए पुलिस कप्तान
Tue, 25 Jun 2024 10:21 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:21 PM IST
सार
शासन ने मंगलवार शाम को आठ जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। तबादला सूची में बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान का नाम भी शामिल हैं। उनके तबादले को बरेली बवाल प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पीलीभीत बाइपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए बवाल के बाद एसएसपी पर गाज गिर गई। शासन ने मंगलवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान का तबादला कर दिया। उन्हें एसएसपी एसटीफ बनाकर लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह अनुराग आर्य को बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुराग वर्तमान में एसपी आजमगढ़ थे। अब वह बरेली के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
पीलीभीत बाइपास पर शनिवार को प्लॉट पर कब्जे को लेकर खुलेआम अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। एक घंटे तक फायरिंग व बवाल करते रहे और पुलिस अफसर गायब रहे। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठे। शासन ने इस प्रकरण में रिपोर्ट तलब की। मंगलवार शाम को आठ जिलों के पुलिस कप्तान में फेरबदल किया गया। तबादला सूची में घुले सुशील चंद्रभान का नाम भी शामिल हैं। उनके तबादले को बरेली बवाल प्रकरण से जोड़ देखा जा रहा है।
विज्ञापन
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएसपी घुले को पिछले वर्ष सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में बवाल के बाद तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी की जगह उन्हें भेजा गया था और अब बवाल के बाद ही उनका तबादला हो गया।