{"_id":"5ee30d0e95d36035f41a7548","slug":"up-inspector-tweets-cm-yogi-adityanath-after-being-transferred-during-corona-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला होने पर इंस्पेक्टर ने मुख्यमंत्री को किया ट्वीट, पूछा- क्या मुंबई की तरह यूपी में भी फैलाना चाहते हैं कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला होने पर इंस्पेक्टर ने मुख्यमंत्री को किया ट्वीट, पूछा- क्या मुंबई की तरह यूपी में भी फैलाना चाहते हैं कोरोना
Fri, 12 Jun 2020 10:43 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी के थाना बनियाठेर से मेरठ जोन में ट्रांसफर होते ही इंस्पेक्टर सुमन सिंह ने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है कि जब उत्तर प्रदेश पुलिस कोरोना से लड़ रही है, तो ये (अधिकारी) ट्रांसफर पर इतना जोर क्यों दे रहे हैं। क्या मुंबई की तरह यूपी में भी कोरोना फैलाना चाहते हैं। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने की बात कही है।
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक डॉ. राकेश शंकर ने 9 जून को समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त को पत्र के माध्यम से आदेश जारी कर समस्त स्थानांतरणधीन अराजपत्रित पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण कर 12 जून तक कार्यमुक्त करने की बात कही थी।
विज्ञापन
चंदौसी के थाना बनियाठेर के प्रभारी निरीक्षक सुमन सिंह का शासन स्तर से मेरठ जोन के लिए ट्रांसफर हो गया और पुलिस अधीक्षक संभल ने उन्हें रिलीव भी कर दिया। ट्रांसफर होते ही इंस्पेक्टर सुमन सिंह ने मुख्यमंत्री को ट्विटर पर ट्वीट किया।
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि आप यानी मुख्यमंत्री पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाना चाहते हैं और आपके शीर्ष अधिकारी जोनल, रेंज और जिलों में हजारों पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण कर रहे हैं।
क्या इन पुलिस कर्मियों के इधर-उधर इतनी बड़ी संख्या में जाने से संक्रमण नहीं फैलेगा। कृपया ध्यान दें। उन्होंने कोरोना काल में हो रहे ट्रांसफर को लेकर सवाल खड़ा किया है।
इंस्पेक्टर सुमन सिंह ने बताया कि मेरठ जोन में मेरा ट्रांसफर हुआ है। वहां कौन कौन से स्थान हॉटस्पॉट हैं, इसकी जानकारी नहीं है। ऐसी स्थिति में ट्रांसफर के बाद अधिकारी कहां जाकर रुकेगा। होटल, गेस्ट व अन्य स्थान सुरक्षित नहीं हैं।
ऐसे में कोरोना संक्रमण की जद में कौन कब आ जाए, इसका पता नहीं। यदि ट्रांसफर करने थे, जनपद में एक ही जगह से दूसरी जगह किए जा सकते थे।