फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP: Bhupendra Singh Chaudhary said that all the posts of the party reserved for worker

Mission Election : 'परिवार' पर फिर वार, भूपेंद्र चौधरी ने कहा- भाजपा का हर पद कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित

Mon, 05 Sep 2022 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 12:26 AM IST
सार

Mission Election :  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जो कहती है, वह करती है। पार्टी के पास कोई छिपी एजेंसी नहीं है। अनुभव साझा करते हुए उन्होंने अपने जनसंघ से अब तक के कार्यकाल के बारे में बताया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह किया है।

विज्ञापन
UP: Bhupendra Singh Chaudhary said that all the posts of the party reserved for worker
भूपेंद्र सिंह चौधरी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी के सभी पद कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित हैं, न कि परिवार के लिए। एक कार्यकर्ता भी अपने मेहनत से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंच सकता है। इसलिए कार्यकर्ता मेहनत करते रहें, उनके भविष्य के बारे में पार्टी सोच रही है। किसी कार्यकर्ता की मेहनत जाया नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन


मिनी बाईपास पर एक रिसोर्ट में आयोजित स्वागत समारोह एवं जिला बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जो कहती है, वह करती है। पार्टी के पास कोई छिपी एजेंसी नहीं है। अनुभव साझा करते हुए उन्होंने अपने जनसंघ से अब तक के कार्यकाल के बारे में बताया। बोले, लोग कह रहे हैं कि पश्चिम में भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव का परिणाम अच्छा नहीं रहा, इसलिए वहां से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है लेकिन यह हकीकत नहीं है। पश्चिम में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे भी करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एमएलसी और नगर निकाय चुनाव में जुट जाएं। सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएं। प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक जनता के बीच में हैं जो जीत का आधार होगा। सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता गायब हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी खुद जनता के बीच जा रहे हैं। जनता भी हमारे साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने जो कहा वह किया
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह किया है। कश्मीर में धारा 370 हटाई गई। इसके अलावा अयोध्या में श्रीराम मंदिर की स्थापना हुई। इसलिए जनता का विश्वास बढ़ा है। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने किया स्वागत
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने रिसोर्ट पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, वीर सिंह पाल ने भी उनका स्वागत किया। 


इस मौके पर सोमपाल शर्मा, अधीर सक्सेना, वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, मेघनाथ कठेरिया, चंचल गंगवार, अंकित शुक्ला, अंकित माहेश्वरी, नीरेंद्र सिंह राठौर, बंटी ठाकुर, शिवेंद्र नाथ चौबे आदि मौजूद रहे। मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, झुमका तिराहे पर भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed