फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   universty

चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू होंगे

Tue, 16 Dec 2014 09:23 PM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Dec 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
universty
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू होंगे। विश्वविद्यालय में हुई लॉ के बोर्ड ऑफ स्टडी ने यह निर्णय लिया है। यह भी तय हुआ कि पीएचडी के लिए फैकल्टी मेंबर्स को कोर्स वर्क की छूट दी जाएगी। इन फैसलों को अब फैकल्टी बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर लॉ, पीजी डिप्लोमा इन मीडिया लॉ, पीजी डिप्लोमा इन एडवोकेसी, पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज़ कोर्स शुरू किए जाएंगे। बोर्ड ऑफ स्टडी के संयोजक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि एक वर्षीय ये डिप्लोमा कोर्स दो सेमेस्टर के होंगे। हर डिप्लोमा कोर्स में 40 सीटें रहेंगी और फीस 25 हजार रुपये होगी। नए कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव अब फैकल्टी बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद एकेडमिक बोर्ड में पास होने के बाद अगले सत्र से ये कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ स्टडी के सदस्यों ने इसके अलावा इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम में एक्सटर्नल में रेगुलर फुल टाइम शिक्षकों को ही परीक्षक बनाने का निर्णय लिया। शोध के लिए गाइड की सूची पास की गई। कुलपति की सहमति के बाद जनवरी में पीएचडी शुरू कराई जाएगी। लॉ में शोधार्थियों के लिए 25 सीट होंगी जिन पर पीएचडी कराई जाएगी। पीएचडी में फैकल्टी मेंबर्स को कोर्स वर्क से छूट का प्रत्यावेदन मेंबर्स की ओर से दिया गया था जिसे पास कर दिया गया। लॉ के सिलेबस में प्रस्तावित बदलाव पर बातचीत नहीं हो पाई। इस प्रस्ताव को अब अगले महीने बोर्ड ऑफ स्टडी की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed