{"_id":"677ef73b1eb5e44db20c9575","slug":"universitys-action-is-surrounded-by-questions-question-papers-are-coming-out-of-syllabus-again-and-again-bareilly-news-c-4-lko1064-557577-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सवालों के घेर में विवि की कार्रवाई, बाार-बार प्रश्नपत्र आ रहे आउट ऑफ सिलेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सवालों के घेर में विवि की कार्रवाई, बाार-बार प्रश्नपत्र आ रहे आउट ऑफ सिलेबस
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रश्नपत्र तैयार करते समय गंभीरता नहीं बरती जा रही है। यह कारण है कि आए दिन आउट ऑफ सिलेबस पेपर आते रहते हैं। वहीं, विवि जिम्मेदार पर कार्रवाई न करके सिर्फ संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी करके खानापूरी कर रहा है। ऐसे में हजारों विद्यार्थियों को परेशान का सामना करना पड़ता है।
विवि की ओर से वर्ष 2023 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर भूगोल विषय का पेपर, 17 दिसंबर 2024 को बीएसससी पांचवें सेमेस्टर के बॉटनी विषय और अब गणित विषय का पेपर आउट ऑफ सिलेबस दिया गया। इससे हजारों की संख्या में विद्यार्थी प्रभावित हुए। कॉलेजों को संसाधनों को दोबारा तैयार करना पड़ा। वहीं, कई विद्यार्थियों को संशोधित तिथि मिलने में भी इंतजार करना पड़ा। सभी मामलों में विवि की ओर से परीक्षा केंद्रों से विस्तृत रिपोर्ट मांगने की बात कही गई। विशेषज्ञ समिति भी इस समस्या का समाधान नहीं कर सकी। ऐसे में परीक्षा की संशोधित तिथि जारी कर दी गई। इसमें किस स्तर से पेपर बनाने में चूक हुई? क्या पेपर की प्रूफ रीडिंग नहीं की गई? जैसे सवालों के जवाब विवि नहीं दे सका है।
--
विवि की ओर से लगातार इस तरह के प्रकरणों की जांच की जाती है। इसमें समिति समीक्षा करते हुए जिम्मेदार पर कार्रवाई भी करती है। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया सेल प्रभारी, रुविवि
विज्ञापन
संवाद