{"_id":"673e5e18ca8db0d68b01aa24","slug":"university-portal-opened-students-filled-examination-forms-bareilly-news-c-4-bly1015-525567-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विश्वविद्यालय का पोर्टल खुला, विद्यार्थियों ने भरे परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विश्वविद्यालय का पोर्टल खुला, विद्यार्थियों ने भरे परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का पोर्टल बुधवार को खुला। स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरे। बड़ी संख्या में विद्यार्थी महाविद्यालयों में परीक्षा आवेदन संबंधी जानकारी लेने पहुंचे। विवि परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म बृहस्पतिवार से भरे जाएंगे।
विद्यार्थियों ने mjpruiums.in पर स्नातक-परास्नातक विषम सेमेस्टर की मुख्य, संस्थागत व बैक परीक्षा के आवेदन आठ अक्तूबर से भरना शुरू किया था। बीच में गतिरोध के बाद दोबारा आवेदन शुरू हुए तो कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ली। जो विद्यार्थी किसी कारण से फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे, उन्होंने भी शिक्षकों से संपर्क किया। बुधवार को साइबर कैफे पर विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही।
विद्यार्थी 24 नवंबर तक फॉर्म भरने के साथ शुल्क जमा कर सकेंगे। 25 नवंबर तक कॉलेज में फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। वहीं, विवि परिसर में संचालित बीटेक, एमटेक, बीफार्मा, एमफार्मा, एमएससी, एमसीए, एमबीए, एमएड, एमए, होटल प्रबंधन, एमएसडब्ल्यू, बीएमएस व डिप्लोमा पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक, सुधार व छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के फॉर्म 21 नवंबर से भरे जाएंगे। संवाद