फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University exam from 15 july

15 जुलाई से होगी विवि परीक्षा

Sun, 20 Jun 2021 05:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
University exam from 15 july
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में 15 जुलाई से परीक्षा शुरू होगी। उच्च शिक्षा अनुभाग की ओर से परीक्षा के संबंध में तिथि घोषित होने पर विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। दो पालियों में परीक्षा होगी और प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र डेढ़ घंटे का होगा। परीक्षा सात अगस्त तक होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र का स्वरूप तैयार हो चुका है। शासनादेश के दिशा निर्देश के तहत स्नातक में एक विषय के सभी प्रश्नपत्रों को मिलाकर एक ही प्रश्नपत्र तैयार होगा। वहीं, स्नातकोत्तर में सभी प्रश्नपत्र तैयार होंगे। जिसकी समयावधि डेढ़ घंटे की रहेगी। 15 जुलाई से सात अगस्त तक प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम शनिवार की देर शाम विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। बताया जाता है कि तैयार होने वाले प्रश्नपत्र के लिए बरेली कॉलेज व अन्य महाविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों के साथ बैठक कर सुझाव लिए गए थे।
विज्ञापन

बीए, बीएससी और बीकॉम के एक विषय के सभी प्रश्नपत्रों का एक प्रश्नपत्र होगा। प्रश्नपत्रों में 10 बहुविकल्पीय, पांच अति लघु और एक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहेगा। प्रश्नपत्रों के पाठ्यक्रम का समावेश रहेगा। स्नातकोत्तर में एमएससी, एमए और एमकॉम में तीन सवाल पूछे जा सकते हैं। जारी शेडयूल के तहत दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक स्नातक द्वितीय और दोपहर तीन से चार बजे तक स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा होगी। परास्नातक के विभिन्न विषयों की परीक्षा 15 और 16 जुलाई को सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक होगी। परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड हो गया है। छात्र कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकती है परीक्षा केंद्रों की संख्या
विश्वविद्यालय ने अभी तक परीक्षा केंद्र निर्धारित नहीं किए हैं, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा कराने के लिए केंद्र बढ़ सकते हैं। उधर, शासन ने स्वकेंद्र बनाने के भी निर्देश दिए हैं मगर कई महाविद्यालय ऐसे हैं, जिनमें छात्रों की संख्या कम है। इसलिए वहां के छात्रों की परीक्षा दूसरे महाविद्यालय में कराई जाएगी। हालांकि, उन केंद्रों पर सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर व अन्य इंतजाम होना अनिवार्य है।

‘प्रश्नपत्रों का स्वरूप शिक्षकों से मिले सुझाव के आधार पर तैयार किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम का शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।’
- प्रोफेसर केपी सिंह, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed