फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   university

Bareilly News: अंतरविशवविद्यालयी प्रतियोगिता

Sun, 15 Jan 2023 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
university
अंतरविश्वविद्यालयीय यूथ फेस्टिवल प्रतियोगिताओं में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बच्चो ने जिते प?
बरेली। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंतरविश्वविद्यालयी युवा महोत्सव में रुहेलखंड विवि के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। रुहेलखंड विवि के छह सदस्यीय दल ने प्रतिभाग कर क्रमवार कई पुरस्कार अपने नाम किए। सभी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र की समन्वयक डॉ. ज्योति पांडे ने बताया कि जौनपुर में 12-13 जनवरी को हुए दो दिवसीय युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने किया। यहां साहित्यिक, नृत्य, संगीत, फाइन आर्ट्स आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने गायन, लाइट वोकल, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, वाद-विवाद, मेहंदी, शास्त्रीय नृत्य आदि प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी का विषय प्रकृति रहा। प्रियांशु कुमार सिंह ने अपने हुनर से दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लाइट वोकल में छात्रा हर्षिता बौद्ध को और मेहंदी में वर्णिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। समापन सत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों के बेहतर प्रदर्शन की मंच से तारीफ की। टीम में डॉ. विमल कुमार और डॉ. छवि शर्मा शामिल रहीं। विजेताओं को कुलपति प्रो. केपी सिंह, कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार, प्रो. पीबी सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृत्य में हिमांशु शर्मा को मिला तृतीय स्थान
नृत्य प्रतियोगिताओं में सभी बालिकाएं थीं, पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय से हिमांशु शर्मा ने शास्त्रीय नृत्य पर आकर्षक प्रस्तुति देकर तीसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद का विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति रहा। इसके पक्ष और विपक्ष में प्रतिभागियों ने अकाट्य तर्क प्रस्तुत किए। इसमें विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed