{"_id":"097613b791658a13be45eaca93238d3e","slug":"univercity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में एलएलबी की पहले चरण की काउंसलिंग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में एलएलबी की पहले चरण की काउंसलिंग पूरी
बरेली
Updated Fri, 17 Jul 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में तीन दिनों से 620 सीटों पर चल रही एलएलबी की काउंसलिंग में 432 भर गईं और 188 खाली रह गई हैं। इसमें बरेली कॉलेज में 320 में से 237 सीट भरीं और केजीके मुरादाबाद की 300 में से 195 सीट भरीं। बरेली कॉलेज में जनरल गर्ल्स में 11, ओबीसी गर्ल्स में 14 और एससी गर्ल्स में 15 सीट खाली हैं। वहीं, केजीके मुरादाबाद में जनरल गर्ल्स में 19, ओबीसी गर्ल्स में 15 और एससी गर्ल्स में 14 सीट खाली रह गई हैं। बरेली कॉलेज और केजीके मुरादाबाद की ब्वॉयज सीट भर गई हैं।
विज्ञापन