{"_id":"60427f7b8ebc3e593b40200e","slug":"union-minister-santosh-gangwar-gets-corona-vaccine-bareilly-news-bly4395368160","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सपत्नीक लगवाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सपत्नीक लगवाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
कोरोना प्रतिरक्षण टीका लगवाते संतोष गंगवार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
महिला अस्पताल में 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन रूम में रोका गया
विज्ञापन
बरेली। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और उनकी पत्नी सौभाग्यवती गंगवार ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। सरकारी और निजी कुल 89 केंद्रों पर देर शाम तक करीब 67 सौ से ज्यादा लोगों को प्रतिरक्षित किया गया। इनमें पांच फरवरी को पहली डोज लेने वाले फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज लगाई गई।
महिला अस्पताल में शुक्रवार शाम केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पत्नी सौभाग्यवती गंगवार के साथ वैक्सीन लगवाने पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद, ललित अवस्थी ने भी टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग, जिला अस्पताल के एडीएसआईसी एवं सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा की निगरानी में वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान आलोक माथुर, शावेज रईस, आदेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद बताया। महानगर बरेली केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने खुशलोक अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। पांच फरवरी को पहली डोज लगवाने वाले एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी क्राइम सुशील कुमार ने दूसरी डोज लगवाई। वैक्सीनेशन के बाद केंद्रीय मंत्री, उनकी पत्नी समेत अन्य सभी को ऑब्जर्वेशन रूम में 30 मिनट रोका गया।