फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Union Minister Anupriya Patel addressed Apna Dal workers in Bareilly

UP: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- हाशिए पर पड़े समुदाय को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा अपना दल

Tue, 04 Nov 2025 04:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 04:57 PM IST
सार

बरेली में मंगलवार को अपना दल-एस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपना दल हाशिए पर पड़े समुदाय को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है। 30 वर्षों की यात्रा के बाद आज अपना दल उत्तर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है। 

विज्ञापन
Union Minister Anupriya Patel addressed Apna Dal workers in Bareilly
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अपना दल-एस के स्थापना दिवस पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल ने सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की बात कही थी। व्यवस्था परिवर्तन से हमारा तात्पर्य यह है कि आजादी की लड़ाई से अब तक जो लोग शोषित-वंचित तबके के रूप में रह गए हैं, उन्हें उनका अधिकार मिले। उन्हें उचित सम्मान मिले। सभी संसाधनों में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभों में जब तक शोषित और वंचित समाज की भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक व्यवस्था पुराने ढर्रे पर ही चलेगी और व्यवस्था में परिवर्तन नहीं होगा। कहा कि अपना दल हाशिए पर पड़े समुदाय को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है। 30 वर्षों की यात्रा के बाद आज अपना दल उत्तर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है। इस बीच हमने कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया।
विज्ञापन


अपना दल आज प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी- पटेल 
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मीडिया के साथी कभी अपना दल को वोट कटवा लिखते थे। आज वही मीडिया के साथी अपना दल को उत्तर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी लिखते हैं। यह सब अपना दल के कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है। यह सब डॉ. सोनेलाल पटेल की सोच का परिणाम है। डॉ. सोनेलाल पटेल के समय हमारे चार चार विधायकों को बड़े दलों ने लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था। लेकिन, अब स्थिति बदल चुकी है। अब अपना दल-एस उतर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हम सत्ता सुख के लिए राजनीति में नहीं आए'
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए आवाज अपना दल ने उठाई। हम उन लोगों में से नहीं हैं जो सत्ता के सुख के लिए राजनीति में हैं। हम हाशिए पर खड़े वंचित और शोषित समाज की आवाज हैं। नीट की परीक्षा में पिछड़ों के आरक्षण के लिए अपना दल ने आवाज उठाई। ओबीसी की क्रीमी लेयर की आय सीमा का दायरा बढ़ाने के लिए अपना दल ने आवाज उठाई। उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग की भर्तियों में पिछड़े, दलित और शोषित समाज के लोगों को आरक्षण देने की मांग अपना दल ने उठाई। नतीजतन सरकार ने उसे लागू कराया।

उन्होंने कहा कि इस देश में जातिगत जनगणना की मांग अपना दल निरंतर कर रहा है। और भारत सरकार ने जातिगत जनगणना का निर्णय लिया है। अब हम पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय की स्थापना के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए भी अपना दल ही आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद पंचायत चुनाव है। उसके कुछ समय बाद उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव है। अपना दल की गाड़ी को कार्यकर्ता प्रेम और स्नेह रूपी मतों से आगे बढ़ाएं। फिर देखें कि आपका अपना दल क्या कमाल करता है। आज यहां से सभी लोग एक संकल्प लेकर जाएं कि अपने बल से अपना दल को नंबर एक पार्टी बनाना है। हर पिछड़े, शोषित और वंचित की उम्मीद का दीया जलाना है।

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed