फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Under the red gate will close

लाल फाटक पर अंडर पास भी बनेगा

Sat, 04 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 04 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Under the red gate will close
अुडर पास
अब तक बरेली के लोग लाल फाटक पर ओवर ब्रिज की मांग कर रहे थे लेकिन अंडर पास की सौगात मिलने जा रही है। यहां पहले से मौजूद जर्जर हो चुके अंडर पास को रेलवे ने बनवाने का फैसला लिया है, इसीलिए डीएम को एनओसी के लिए लिखा है।
विज्ञापन

बदायूं रोड से बरेली आने के लिए लाल फाटक पर लंबा जाम लगा रहता है। इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन है। तीन साल पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बरेली आए और यहां की पुरानी समस्या लाल फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग को पूरा कराने की घोषणा की। ओवर ब्रिज बनाने के लिए  डीएम और कमिश्नर के स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट में रेलवे ने इस ओवर ब्रिज के लिए धनराशि की व्यवस्था कर दी है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने भी रेलवे बोर्ड में समन्वय के लिए कमिश्नर  को अधिकृत कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले माह बरेली आई रेलवे बोर्ड की टीम ने यहां पुलिया के निकट जर्जर हाल अंडर पास को देखा  तो उसे भी नए सिरे से बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए एनओसी मांगी गई है, इस बारे में शासन के माध्यम से जिला प्रशासन को पत्र मिला है। कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने बताया कि अंडर पास अंडर पास बनाने के लिए रेलवे की ओर से प्रस्ताव है। जिसके लिए डीएम की एनओसी मांगी गई है। यह अंडर पास जनता के हित में है, इसलिए जल्द ही एनओसी भेज दी जाएगी। जिससे कि अंडर पास और ओवरब्रिज का निर्माण समय से शुरू हो सके। प्रदेश सरकार की ओर से भी इनकेलिए पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed