फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Under the guise of staging a drama, children were made to pray to another religion

Bareilly News: नाटक मंचन की आड़ में बच्चों से कराई दूसरे धर्म की प्रार्थना

Fri, 12 Apr 2024 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Under the guise of staging a drama, children were made to pray to another religion
नवाबगंज। कस्बे के एक निजी स्कूल में नाटक मंचन की आड़ में बच्चों से दूसरे धर्म की प्रार्थना कराने का आरोप लगाकर हिंदूवादी संगठनों ने तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के टोली प्रमुख उदित शर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। यहां एक नाटक का मंचन कराया गया। इस दौरान बच्चों से दूसरे समुदाय की प्रार्थना कराई गई। बच्चों ने घर आकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। उदित शर्मा ने आरोप लगाया कि छोटे-छोटे बच्चों को एक साजिश के तहत उनके धर्म से विमुख करके धर्मांतरण का कुचक्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके पीछे गहरी साजिश है। पुलिस इस मामले की जांच कराए। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ऐसा न होने पर संगठन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े
- स्कूल में विद्यार्थियों से समुदाय विशेष की प्रार्थना कराने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शाही। स्कूल में बच्चों से समुदाय विशेष की प्रार्थना कराने के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी है। वहीं, परिजन मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
परिजनों का आरोप है कि इस तरह शिक्षण संस्थानों में बच्चों से अलग धर्म की प्रार्थना कराने से उनके ऊपर गलत असर पड़ता है। प्रबंधन से जुड़े लोगों ने जानबूझकर ऐसा किया। ऐसे में इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को कानूनी नोटिस स्कूल प्रबंधन को जारी किया गया था।

प्रबंधन से जुड़े लोगों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित न किए जाएं। अगर ऐसा करना भी है तो परिजनों से सहमति जरूर ले ली जाए। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। मामले में विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि हर त्योहर पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। सभी धर्म के बच्चे इनमें शामिल होते हैं। धर्मांतरण की साजिश रचने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed