फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   under ground electric line

अंडरग्राउंड बिजली लाइन

Fri, 20 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
under ground electric line
तीन चरणों में अंडरग्राउंड होंगी शहर की बिजली लाइनें
विज्ञापन

एबीडी एरिया की लाइनें अंडरग्राउंड कराने के लिए बिजली निगम ने बनाया प्लान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बिजली लाइनें अंडरग्राउंड करने की तैयारी तेज हो गई है। बिजली निगम की ओर से तीन चरणों में एबीडी एरिया की बिजली लाइनें अंडरग्राउंड कराई जाएंगी।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में कुल 23.61 किलोमीटर लंबी लाइनें अंडरग्राउंड की जानी हैं। इसके लिए बीते दिनों सर्वे भी कराया गया था। बिजली निगम के एसई शहर विकास सिंघल ने बताया लाइनें अंडरग्राउंड करने के लिए तीन चरणों में काम किया जाएगा। पहले चरण में 5.61 किलोमीटर, दूसरे चरण में 8.1 किलोमीटर और तीसरे चरण में 9.9 किलोमीटर हिस्से में काम किया जाना है। उन्होंने बताया पहले चरण में जिन हिस्सों में काम होने हैं, वहां का बीते दिनों सर्वे भी कराया जा चुका है। इसका प्रस्ताव भी स्मार्ट सिटी कंपनी को सौंप दिया गया। प्रस्ताव के संबंध में कंपनी के साथ लगातार बैठकें भी करी जा रही हैं। जल्दी ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पहला चरण : श्यामगंज से चौपुला, श्यामगंज से गांधी उद्यान, पटेल चौक तक की लाइनें अंडरग्राउंड की जाएंगी।
दूसरा चरण : चौपुला से चौकी चौराहे, चौपुला से बरेली जंक्शन, बटालियन गेट से सेटेलाइट, चौकी चौराहे से मुख्य डाकघर, चौकी चौराहे से बरेली जंक्शन, पटेल चौक से रामपुर गार्डन तक की लाइनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा चरण : एबीडी एरिया के बाकी बचे हिस्सों में तीसरे चरण में काम किया जाएगा।
‘लाइनें अंडरग्राउंड करने का काम तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में शहर के जिन हिस्सों में काम होना हैं उन जगहों पर बीते दिनों सर्वे किया गया था। प्रस्ताव बनाकर स्मार्ट सिटी कंपनी को सौंप दिया गया है। जल्द ही काम शुरू होगा।’
- विकास सिंघल, एसई शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed