{"_id":"65698a2b892daea8f0015ee7","slug":"under-17-cricket-tournament-at-rajshree-institute-bareilly-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: राजश्री इंस्टीट्यूट में अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, इन टीमों के बीच हुआ पहला मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: राजश्री इंस्टीट्यूट में अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, इन टीमों के बीच हुआ पहला मुकाबला
Fri, 01 Dec 2023 12:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:54 PM IST
सार
पहले मैच में राजश्री क्रिकेट एकेडमी एवं गंगाशील क्रिकेट एकेडमी में मुकाबला हुआ। गंगाशील ने 20 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में राजश्री ने मात्र दो विकेट खोकर 14 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
राजश्री टीम ने जीता पहला मुकाबला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को राजश्री अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन राजेंद कुमार अग्रवाल एवं सचिव राकेश कुमार अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली टीमों के ग्रुप ए में राजश्री क्रिकेट एकेडमी, गंगाशील क्रिकेट एकेडमी, स्टेडियम क्रिकेट कैंप बरेली, स्पोर्ट्स एकेडमी बदायूं तथा ग्रुप बी में खलीफा क्रिकेट एकेडमी, क्रिकेट नर्सरी, एसएएस क्रिकेट क्लब, राजश्री क्रिकेट क्लब शामिल हैं।
विज्ञापन
राजश्री ने जीता पहला मुकाबला
पहले दिन खेले गए पहले मैच में राजश्री क्रिकेट एकेडमी एवं गंगाशील क्रिकेट एकेडमी में मुकाबला हुआ। गंगाशील क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 159 रन बनाए। राजश्री की ओर से गेंदबाज दिल नवाज और फैजान जाफरी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जवाब में राजश्री ने मात्र दो विकेट खोकर 14 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अनमोल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर निदेशक शैक्षणिक डॉ. अनिल कुमार, निदेशक (शोध एवं विकास) डॉ. पंकज शर्मा, डीन डॉ. साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी प्राचार्य डॉ. मुकेश पाल गंगवार, डॉ. सीपी गंगवार, संजय सिंह, संतोष खरे, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश बाबू आदि उपस्थित रहे।