{"_id":"604fb0848ebc3e8c911c7d1f","slug":"ulma-againt-wasim-rizvi-bareilly-news-bly4407191155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में वसीम रिजवी पर भड़के उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में वसीम रिजवी पर भड़के उलमा
विज्ञापन
बरेली। कुरान की शान में वसीम रिजवी की गुस्ताखी पर रजा एक्शन कमेटी (आरएससी) की ओर से सोमवार को उलमा की बैठक की गई। भड़के उलमा ने कहा कि यदि वसीम पर सख्त कार्रवाई न हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इसके अलावा जगह जगह तहफ्फुजे कुरान कांफ्रेंस करेंगे।
बैठक की सरपरस्ती कर रहे कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अफरोज रजा कादरी ने कहा कि वसीम रिजवी के पीछे फिरकापस्त ताकतें काम कर रही हैं। उन्हें बेनकाब करने का वक्त आ गया है। उपाध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि मुल्क में फिरकापरस्त ताकतें अपने एजेंटों के जरिए बार-बार इस्लाम पर हमले कर रही हैं। वे ये देखना चाहती हैं कि मुसलमानों के दिल मेें दीन का कितना जजबा बाकी है। इसके लिए इस बार वसीम रिजवी का इस्तेमाल किया गया है।
बैठक में मौजूद मुफ्ती मोईन रजा, मौलाना हाफिज इमरान रजा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना मसूद अख्तर, मौलाना उमर रजा, मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन आदि उलमा ने एक आवाज में कहा कि शासन और प्रशासन को वसीम रिजवी पर फौरन सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा उलमा के साथ तमाम मुसलमान कुरान की अजमत के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान मौलाना सलीम रजा, मौलाना इंदाज रजा, मौलाना शाहिद रजा, अब्दुल हलीम, फारूख रजा तहसीनी, फुरकान रजा, शुएब रजा आदि मौजूद रहे।