फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two Women Die in Accidents During Storm in Bareilly

आंधी का कहर: बरेली में दो महिलाओं की मौत, सुमन पर बिजली का खंभा गिरा, सुनीता तेज हवा में छत से गिरी

Sun, 31 May 2026 12:28 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 31 May 2026 12:28 PM IST
सार

बरेली में शनिवार शाम आई तेज आंधी से दो महिलाओं की जान चली गई। हाफिजगंज में बिजली का खंभा गिरने से 35 वर्षीय सुमन लता की मौत हो गई। बिथरी चैनपुर में 30 वर्षीय सुनीता आंधी के दौरान मकान की दूसरी मंजिल से गिर गईं, जिससे उनकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two Women Die in Accidents During Storm in Bareilly
सुमन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में शनिवार शाम आई आंधी ने कहर बरपाया। आंधी के दौरान जिले के अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। हाफिजगंज में बाइक सवार दंपती पर बिजली का खंभा गिर गया, जिससे दंपती घायल हो गए। इस हादसे में घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, बिथरी इलाके में आंधी के दौरान एक महिला मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


बाइक पर गिरा बिजली का खंभा, महिला की मौत 
हाफिजगंज इलाके में आंधी की वजह से बिजली का खंभा गिरने से सुमन लता (35 वर्ष) की मौत हो गई। मिलक बमनपुरी निवासी मानसिंह ने बताया कि वह शनिवार शाम पत्नी को दवा दिलाकर घर जा रहे थे। इसी दौरान आंधी चलने लगी। गांव के पास मोड़ पर बिजली का खंभा बाइक पर पीछे बैठी सुमन पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मानसिंह को मामूली चोट आई। 
विज्ञापन


शव लेकर थाने पहुंचे परिजन 
घायल सुमन को तुरंत नवाबगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया, जहां देर रात सुमन ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह सुमन का शव लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने विद्यत निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मानसिंह ने बताया कि मोड़ पर कई दिनों से खंभा तिरछा था। इसकी शिकायत की, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। आंधी के दौरान ये खंभा गिर गया और सुमन की जान चली गई। मृतका के पति ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी में दो मंजिल से नीचे गिरकर महिला की मौत
बिथरी चैनपुर में शनिवार शाम तेज आंधी के कारण एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। वह 26 फुट ऊंचाई की दूसरी मंजिल से काफी दूर पक्के फर्श पर गिरीं। 30 वर्षीय सुनीता सात साल के बेटे के साथ मायके में भाई राधेश्याम के घर पर रह रही थीं। राधेश्याम ने बताया कि सुनीता की शादी शाहजहांपुर जिले के खुदागंज में हुई थी। 

उनके पति ने उन्हें कई साल पहले छोड़ दिया था। शनिवार शाम खाना खाने के बाद सुनीता दूसरी मंजिल पर सोने चली गई थीं। इसी दौरान तेज आंधी आ गई, जिससे वह घबरा गईं। छत से नीचे उतरने के लिए वह जीने की ओर भागीं। इससे पहले ही वह आंधी की चपेट में आकर गिर गईं और उसकी जान चली गई। 

रेल ट्रैक बाधित, पांच घंटे देरी से चली वंदे भारत
आंधी के कारण शनिवार शाम हरिद्वार-मोतीचूर रेलखंड में पेड़ और मलबा गिरने के कारण ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त और ट्रैक बाधित हो गया। इस कारण 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चलाई गई। शनिवार को यह गाड़ी शाम 6:57 के स्थान पर रात 12:11 बजे बरेली जंक्शन आई। 

 मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि  मरम्मत के बाद शाम 4:50 बजे ट्रैक को रेल संचालन के लिए सुरक्षित घोषित किया गया। शाम 7:15 बजे ओएचई को भी पूरी तरह फिट कर ट्रेनों का सामान्य संचालन बहाल कर दिया गया। इस दौरान देहरादून रूट की अप-डाउन पांच गाड़ियों को रोकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed