फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13921 candidates took the PET exam in Bareilly on the final day

पीईटी 2026: बरेली में अंतिम दिन 13921 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, बोले- करंट अफेयर के सवालों ने किया परेशान

Sun, 01 Nov 2026 06:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को संपन्न हो गई। बरेली जिले में कुल 66.8 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को परीक्षा का अंतिम दिन था, जो 23 केंद्रों पर आयोजित हुई। अंतिम दिन 20688 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13921 उपस्थित हुए। 6767 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
13921 candidates took the PET exam in Bareilly on the final day
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित हुई। रविवार को परीक्षा का अंतिम दिन रहा। परीक्षा 23 केंद्रों पर आयोजित की गई। अंतिम दिन पंजीकृत 20688 अभ्यर्थियों में से 13921 उपस्थित हुए जबकि 6767 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को प्रथम पाली में 10344 में से 6921 अभ्यर्थी पहुंचे, जबकि दूसरी पाली में 10344 में 7000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में तीन अलग-अलग तारीखों पर हुई परीक्षा में कुल 62328 पंजीकृत रहे, इनमें से 41663 यानी 66.8 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। 

विज्ञापन




रविवार को भी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार परीक्षा में सर्वाधिक करेंट अफेयर पिछले वर्ष से पूछे गए। जैसे 2025 में आसियान की बैठक की मेजबानी किस देश ने की, किसी वरिष्ठ अभिनेता को 2023 के लिए सितंबर 2025 में 71वां नेशनल फिल्म अवार्ड मिला। 2025 में भारत की पहली विदेशी रक्षा विनिर्माण सुविधा किस देश में चालू हुई आदि प्रश्न शामिल रहे। वहीं, रीजनिंग व गणित का स्तर मॉडरेट बताया, वहीं अंग्रेजी, हिंदी प्रश्नों को आसान बताया।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
बीएल इंटरनेशनल में दो केंद्र, बरेली कॉलेज में पांच केंद्र, भरत इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, सीएएस इंटर कॉलेज, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया में दो केंद्र, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुंवर रणजीत सिंह इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, रोहिलास इंटरनेशनल स्कूल, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, श्री गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज, श्री पीसी आजाद इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अभ्यर्थी ने बताया कैसा रहा पेपर  
बदायूं की मंजू ने बताया कि प्रश्न पत्र मॉडरेट रहा है, इसमें गणित से भी कठिन करेंट अफेयर के प्रश्न रहे। जिसमें वर्ष 2025 से करीब 6-7 सवाल क्रम से पूछे गए। वहीं, रीजनिंग के सवाल भी मेरे लिए कठिन रहे। निधि ने बताया कि प्रश्न पत्र ठीक था, गणित व रीजनिंग के सवाल मुश्किल रहे हैं। वहीं, करंट अफेयर में पिछले वर्ष के अधिक जबकि इस वर्ष के प्रश्न कम पूछे गए। अमेठी के शेर सिंह ने कहा कि परीक्षा बहुत अच्छी नहीं हुई। तैयारी बीच में छूट गई थी, लेकिन प्रश्न पत्र औसत रहा है, इसमें भी कुछ प्रश्न गणित व कुछ करंट अफेयर के सवाल काफी मुश्किल लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed